कालन्द्री: उपतहसील क्षेत्र में बिपरजॉय तूफान के आने से कच्ची बस्ती जुग्गी झोपड़ियों में जाकर rymp नटवरसिंह ने ग्रामीणों को अनावश्यक यात्रा नही करने पेड़ो,इलेक्ट्रिक उपकरण,खम्भों,नदी नालों से दूरी बनाने की अपील की गई।
वही आपदा मित्र प्रभाराम घांची ने बताया की प्रशासन द्वारा 3 तीनो में चेतावनी दी है बिपरजाय जो बाड़मेर,जालोर,पाली सिरोही,जोधपुर के इर्द गिर्द है जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। अगर किसी तरह की कोई अनहोनी हो जाये या फिर आवासीय मकान,झोपड़ी,कच्चे मकान टूट जाये तो या टूटने की कगार पर है वह सुरक्षित स्थान चले जाएं ग्राम पंचायत या सार्वजनिक भवन में शरण ले ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा अलर्ट किया गया है जिसका पालन करे साथ ही सूचना जरूर दे।


