बिपर जॉय चक्रवात का असर हो रही बारिश,मौसम खुशनुमा,सिरोही नगर की सड़कों ने मिजाज बिगाड़ा,
सिरोही(हरीश दवे),
बिपर जॉय चक्रवात व भारी बारिश की चेतावनी के मद्दे नजर जिला कलेक्टर डॉ भँवर लाल की चौकस मोनिटरिंग में पूरा जिला प्रशास्ग्न मुस्तेद है।जिले भर में कही तेज कही धीमी हवा के तेज झोंको व थपेड़ों के साथ बारिश हो रही है।माउंट आबू ,आबूरोड,पिंडवाड़ा,रेवदर,शिवगंज सर्वत्र बारिश में बिजली कट होने से जनता परेशान है व तेज बारिश व हवा में बिजली महकमे को पेड़ो के गिरने व सावधानी वश भी बिजली काटनी पड़ती है बारिश की वजह से अनेक क्षेत्रों के नालो में भी पानी की आवक हुई व बनास नदी में पानी चला।

जिला मुख्यालय पर भी रुक रुक के बारिश का दौर चल रहा है।बिजली गुल है तथा पुराना बस स्टैंड मार्ग आयुर्वेदिक चौराहा मार्ग,धर्म शाला,सरजवाब मार्ग,इत्यादि स्थानों पे सीवरेज के खड्डडो में आम जन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तथा अनेक वार्ड मोहल्लों व सड़को पर वाहन खड्डडो में फंसते व दुर्घटना ग्रस्त हुए।बिपर जोय चक्रवात का मुकाबला करते साइकल से गुजर रहे रामेश्वर कंसारा ने कहा की बिपर जॉय चक्रवात तो कुदरत की देन है पर रोज खड्डडो में गिर रहे है और सड़क बनाने के नाम जो भरस्टाचार चल रहा है व नगर परिषद प्रशाषन आंख बंद कर बैठा है और जनता खड्डडो में गिर रही है।



