बिपरजॉय तूफान को लेकर जिला प्रशासन गम्भीर

जिला कलेक्टर डॉ भँवर लाल ने आमजन से सचेत व सावधानी बरतने की अपील

सिरोही(हरीश दवे),

बिपरजॉय चक्रवात तूफान को लेकर सिरोही जिला कलेक्टर डॉ भंवरलाल ने आमजन से अपील करते हुए आवश्यक सावधानी बरतने की बात कही है..साथ ही बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी व सभी उपखण्ड अधिकारी कर्मचारी भी अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद है….

कलेक्टर ने लोगो से कहा कि कहा कि विधुत पोलो के, कच्ची दीवारों के व पेड़ पौधों के पास खड़े न होवे समय-समय पर मौसम विभाग द्वारा सूचना जारी होगी वो साझा की जाएगी साथ ही…बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो। एहतिहात के तौर पर आमजन को आगामी दो दिन तक सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि तेज हवा के साथ बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। ऐसे में आमजन भी सचेत रहें प्रशासन द्वारा हर सम्भव मदद की जाएगी, इसी आग्रह का सन्देश  कलेक्टर ने जनता के लिये दिया है।

Share.
Leave A Reply