पिंडवाड़ा , सिरोही ।

भुपेंद्र परमार,

भारतीय जनता पार्टी पिण्डवाडा विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष भाजपा जिला महामंत्री दुरगाराम ग्रासीया के नेतृत्व में राजस्थान के महामहिम राजपाल श्रीमान कलराज मिश्र जी से भेंट कर मुलाकात करी।महामहीम जी को ज्ञापन देकर विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्या मण्डल अध्यक्ष ने महामहीम को अवगत कराया की पिण्डवाडा क्षेत्र मे बड़े उधोगो मे यहा के स्थानीय लोगो को रोजगार नही मिल रहा है कॉलेज स्वीकृत हो गई है मगर भवन निर्माण नही हो रहा है ने बताया किसानो को खेती के लिए बारीश के पानी पर ही खेती पर निर्भर रहना पड रहा है इस क्षेत्र मे कोई बड़ा बांध या नहर नही है स्थानीय लोगो को 25 से 30 किलोमीटर मे दो टोल देने पड रहे जो करीब 300 रुपए के लगभग आने जाने का देना पडता है बजरी माफीया का आतंक है इस क्षेत्र मे सबसे ज्यादा खनीज विभाग है जिसका DMFT फण्ड अधिक आता है मगर इस क्षेत्र मे विकास मे काम नही आता है इसका उपयोग कही ओर होता है और यहा के युवाओ को नशे की लत लग रही है इस क्षेत्र मे ड्रग्स का जाल फेल रहा है ,सरकारी अस्पताल मे डाक्टरो की पोस्ट रिक्त है, जनापुर रोड पर पुल निर्माण का काम, रेलवे-स्टेशन पर अण्डर पुल आदी कई आमजन को होने वाली समस्या से महामहीम को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर पिण्डवाडा मण्डल अध्यक्ष महावीर यति, झाडोली मण्डल अध्यक्ष लीलाराम प्रजापत, रोहीडा मण्डल अध्यक्ष रोहीत रावल, सरुपंगज मण्डल महामंत्री लक्ष्मण पुरोहित उपस्थित रहे ।

Share.
Leave A Reply