चक्रवाती तूफान बिपरजॉय


सिरोही, राजस्थान ।

जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने बताया कि जयपुर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्राप्त चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अपडेट के अनुसार अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान बिपरजॉय फिलहाल ईस्ट सेंट्रल अरब सागर की खाड़ी में बना हुआ है तथा धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है। यह तूफान 15 जून को सौराष्ट्र-कच्छ व आसपास के पाकिस्तान तट के ऊपर वेरी सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म के रूप में पहुंचने की प्रबल संभावना है। तत्पश्चात यह उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ने तथा धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।


16 जून को इसके कमजोर होकर अवसाद /WELL MARKED LOW PRESSURE के रूप में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में प्रवेश करने की संभावना है। इसके असर से आंधी बारिश की गतिविधियां 15 जून दोपहर बाद ही जोधपुर व उदयपुर संभाग के जिलों में प्रारंभ होने की संभावना है। 16 जून को इसके असर से जोधपुर, उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में हवाओं की गति 45 से 55 ज्ञउची ळनेजपदह जव 65 ज्ञउची तक दर्ज होने की संभावना है। 17 जून को भी इस सिस्टम का असर जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग व आसपास के कुछ भागों में भारी बारिश के रूप में जारी रहने की संभावना है।


अधिकारी अलर्ट रहते हुए आमजन को सावधानियां बरतने के लिए आग्रह करेंः- जिला कलक्टर


जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने बताया कि जिले में आंधी-तूफान के साथ मेघ गर्जन रहने से संबंधित विभागो के अधिकारी आवश्यक कार्यवाही के लिए एलर्ट रहने के निर्देश दिए साथ ही आमजन से भी आग्रह करें कि वे तेज आंधी अंधड व मेघ गर्जन के दौरान आमजन घरों के अन्दर रहे, बडे पेडो के नीचे खडे ना हो, कच्ची दीवार के पास खडे न हो, अधंड के दौरान खुले मैदान मे होने पर नीचे लेट जाये, पशुओं को पेड से ना बांधे, घर में बिजली के उपकरणों को सम्पर्क से हटा देवे, बिजली के खम्भो के नीचे व पास दुपहिया व चार पहिया वाहन खडा ना करें, जिन घरो में टीन शैड हैं उनके गेट बन्द रखे, बडे होर्डिंग्स लगे स्थानो से दूर रहे, विधुत खभ्भो, तारों व ट्रासफारमर आदि से पर्याप्त दूरी बनाये रखे, नजदीकी सुरक्षित स्थलों पर आश्रय ले ऐसी सावधानी बरती जाए।

Share.
Leave A Reply