सेवा भारती की अहम बैठक में जिला कार्यकारिणी पुनर्गठित,
अध्यक्ष देवाराम,उपाध्यक्ष मधुसदन व कोषाध्यक्ष बने सौरव,
19 जून प्रांतीय अभ्यास वर्ग को तैयारीयो को लेकर दायित्व
सिरोही(हरीश दवे),
सेवा भारती समिति, सिरोही की जिला बैठक सरूपगंज में जिलाध्यक्ष देवाराम कुम्हार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।सेवा भारती के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख पुष्पेन्द्र सिंह आमथला ने बताया की जिला बैठक में जिले के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 की ओडिट की जानकारी दी एवं सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया।व आगामी वर्ष 2023-24 के बजट की चर्चा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।तथा आगामी 17 जुन से 19 जुन दोपहर तक प्रांतीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग जोधपुर में आयोजित होने जा रहा है जिसमें जिले से सभी अपेक्षित कार्यकर्ता भाग लेंगे।बेठक में सेवा बस्तियों में चल रहे कार्यों का वृत लिया गया तथा आगामी वर्ष में सभी सेवा बस्तियों में शत् प्रतिशत कार्यों का रखा गया।एवम जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन तथा नवीन दायित्वो की घोषणा निम्न प्रकार की गई ।
जिलाध्यक्ष देवाराम कुम्हार, जिला उपाध्यक्ष – मधुसूदन त्रिवेदी,जिला मंत्री – राकेश व्यास,सह मंत्री – डायालाल नागर,जिला कोषाध्यक्ष – सौरभ पुरोहित, जिला प्रचार प्रसार प्रमुख – पुष्पेन्द्रसिंह धारावत,महिला आयाम प्रमुख – सुनिता गहलोत,किशोरी विकास प्रमुख – गीता भट्ट,युवा आयाम प्रमुख – राहूल रावल,शिक्षा आयाम प्रमुख – लालसिंह, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख – मनोहर सिंह, स्वावलंबन प्रमुख – करणसिंह राव,सामाजिक आयाम प्रमुख – विक्रमसिंह यादव,आपदा प्रबंधन प्रमुख – अरविन्द क्षत्रिय,
बैठक में जिला संघचालक जगदीश आर्य, प्रांत मंत्री चम्पत मिस्त्री तथा प्रांत सहमंत्री विजयसिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।एक प्रकल्प को गोद लेने हेतु पवन अग्रवाल तथा लिम्पी महामारी के समय गो सेवा करने हेतु कैलाश सिन्द्ल का सेवा भारती, सिरोही द्वारा बहुमान किया गया।बैठक में थानाराम पुरोहित, अर्जुन शर्मा, नटवरलाल खण्डेलवाल, अशोक सुथार, पवन अग्रवाल, अर्जुनसिंह , अचलाराम , प्रकाशचन्द्र, सुरेश कुमार प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
