जिले का विधि महाविद्यालय स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत ।

सिरोही(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री के वर्ष 2023 24 में बजट घोषणा की अनुपालना में मां अंबे के पी संघवी राजकीय विधि महाविद्यालय सिरोही को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा द्वारा विधि स्नातक से स्नातकोत्तर ;एल एल एमद्ध  मैं क्रमोन्नत किया गया है।

महाविद्यालय प्राचार्य ने बताया कि छात्रों की लंबे समय से उठ रही मांग एवं इस संबंधी छात्र पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत ज्ञापन पश्चात विधायक संयम लोढ़ा के प्रयासों फलस्वरूप महाविद्यालय में सत्र 2023 24 से स्स्ड मैं प्रवेश एवं कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

इस हेतु 2 सहायक आचार्य के नवीन पद सृजित किए गए हैं जो राजसेस सोसाइटी के अधीन रहेंगे । कार्मिकों की उपलब्धता होने तक नवीन महाविद्यालय में विद्या संभल मॉडल पर विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में आवश्यकतानुसार लगाया जाएगा।

Share.
Leave A Reply