भाई से बढ़कर कोई अटूट बंधन नहीं: सावलाराम पटेल

बाड़मेर , राजस्थान।

रिपोर्ट सुरेश पुरोहित,

सिंधासवा हरनियाण गांव के सावलाराम पटेल ने संत दयाराम महाराज कि प्रेरणा से उद्योगपती -भामाशाह सावलाराम पटेल ने कोरोना काल मे अपने बड़े भाई समथाराम पटेल के द्वारा की गयी सेवाओं को देखते हुए जो वह किसान का कार्य करते है उन्हें खेती करने नया टेक्टर भेट कर एक मिशाल क़ायम कि है! सावलाराम पटेल ने बताया कि परिवार में अगर एक भाई प्रवास में कमाई करके मजबूत हो या राजकीय सेवाओं मे हो और दुसरा भाई आर्थिक स्थिति से कमजोर हो और अगर गांव में खेती-बाड़ी,पशुपालन से जुड़ा है तो हमारा फर्ज बनता है की गांव वालों,भाई भतीजो को आर्थिक सहयोग करना चाहिए, पटेल ने बताया कि हमारे संत श्री 1008 श्री दयाराम महाराज हमेशा सामाजिक व धार्मिक जाजम पर कहते है कि अपने परिवार मे कोई कमजोर हो तो उसे हर संभव मदद करनी चाहिए तो मे उनकी प्रेरणा से मेरे बड़े भाई स्वर्गीय भेराराम की स्मृति मे गांव सिंधासवा मे सीनियर स्कुल का निर्माण भी करवाया था. उनके नाम पर राजकीय स्कुल मे प्याऊ एवं अन्य सामाजिक सेवाएं दे रहा हू. उसी तर्ज पर मेरे किसान भाई को एक टेक्टर भेट किया गया है.जिससे उनके गांव सिंधासवा,गुड़ामालानी के लोगो ने प्रशंसा जाहिर की है. वर्तमान समाज में नकारात्मक,सकारात्मक उदाहरण देखने को मिलते हैं परिवार के दुसरे सदस्यों के लिए हर संभव सहयोग में साथ खड़े हैं,उन्होंने कल बड़े भाई को खेती के लिए अपनी पुंजी से नया टैक्टर लाकर दिया तो ग्रामवासी रिश्तेदारों भी सराहना करते हुए कहा की ऐसे भाई वर्तमान समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण हैं.

Share.
Leave A Reply