सिरोही जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में गणित व इतिहास विषय में स्नातकोत्तर खोले जाएंगे

सिरोही(हरीश दवे) ,

मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्ष 2023-24 में की गई बजट घोषणा की अनुपालन में 28 राजकीय महाविद्यालयों मैं विभिन्न विषयों पर नवीन संकाय खोले जाने की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई जिसमें सिरोही जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में गणित व इतिहास विषय में स्नातकोत्तर खोले जाएंगे।प्राचार्य शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्राओं की मांग पर विधायक संयम लोढ़ा ने अपना वादा निभाते हुए महाविद्यालय में इतिहास व गणित विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करवाए हैं छात्राओं को का इतिहास में गणित विषय में पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

पिछले बजट में माननीय विधायक महोदय ने रसायन शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर विषय चालू करवाया था जिसकी कक्षाएं नियमित रूप से चालू है।प्राचार्य विधायक का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि कि अब छात्राओं को पढ़ने के लिए सिरोही से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इन विषयों को पढ़ाने के लिए 4 सहायक आचार्य के नवीन पद सृजित किए गए जो राजसेस सोसाइटी के अधीन रहेंगे। सोसाइटी के तहत कार्मिकों की उपलब्धता होने तक नवीन महाविद्यालय में विद्या संबंध मॉडल पर विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में/ विद्यमान नियमित कार्मिकों को आवश्यकतानुसार लगाया जाएगा।

Share.
Leave A Reply