हिंगलाज माता मंदिर के वार्षिकोत्सव पर कई कार्यक्रम हुए, निकली शोभायात्रा।

सिरोही(हरीश दवे),

शहर के सुथार वास स्थित हिंगलाज माता मंदिर का 182वा वार्षिकोत्सव खत्री समाज ने धूमधाम से मनाया गया। हिंगलाज माता मंदिर में सुबह ध्वजा चढ़ाने का कार्यक्रम गाजे बाजे के साथ हुआ। सुबह मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। वही पर डीजे के सामने युवक युवतियां व बच्चे नृत्य करते हुए करते चल रहे थे। सदस्य रोहित खत्री ने बताया कि शोभयात्रा शहर के कुम्हारवाड़ा, राजमाता धर्मशाला, सरजावाव गेट, सदर बाजार से होते हुए मुख्य मार्गो से होकर पुनः मंदिर परिसर पुहंची।

समाज अध्यक्ष कुलदीप खत्री के बताया ने बताया कि लाभर्ती परिवार की ओर से महाआरती की गई। इसमें समाज बंधुओं की ओर से सुख समृद्धि की कामना की गई। दोपहर में वहां पर महाप्रसादी का आयोजन किया गया इसमें समाज बंधुओं की ओर से प्रसादी ग्रहण की गई। वार्षिकत्सव के दौरान हिंगलाज माता मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें श्रदालुओं ने भक्तिमय होकर नृत्य किया। वार्षिकत्सव में लाभार्थियों में का सम्मान लिया। वार्षिकत्सव कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में खत्री समाज बंधु मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply