माउंट आबू / सिरोही ,

किशनलाल ,

देलवाड़ा मे श्री ब्रह्मालीन अंतरराष्ट्रीय महंत श्री श्री 1008 श्री तुलसी गिरी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ आयोजन ।

कलश यात्रा व भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित ।

सिरोही जिले के माउंट आबू में देलवाड़ा के पास ओंकार आश्रम में श्री ब्रह्मलीन अंतर्राष्ट्रीय मंत्र 1008 श्री तुलसी गिरी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया । जहां दो दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान के कार्यक्रम हुए इसके तहत कलश यात्रा व भजन संध्या समेत कई कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। इसी कड़ी में आज भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया जहां शहर समेत आसपास के बड़ी संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया और मंदिर में भक्तों ने आशीर्वाद लिया वही आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में राजस्थान महाराष्ट्र गुजरात समेत आसपास के कई इलाकों से बड़ी संख्या में साधु संतों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया और भोजन प्रसादी का लाभ लिया ।

इस दरमियान कार्यक्रम में देलवाड़ा के आसपास के भक्तों ने तन मन धन से अपनी सेवाए दी ।

Share.
Leave A Reply