पिंडवाड़ा/सिरोही ।
रिपोर्ट पीराराम प्रजापत,
रा उ मा स्कूल सिवेरा में 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर का हुआ समापन ।
आज रा उ मा स्कूल सिवेरा में 15 दिवसीय शिविर का आज समापन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा ने कहा कि इस शिविर के आयोजन से छात्र छात्राओं को काफी लाभ होगा और ये समाज मे किसी भी प्रकार की समस्या को समझ कर उसका समाधान कर सकेंगे । जसवंत सिंह ने कहा कि शिविर में की गई वार्ताओं को अपने दिमाग मे उतार कर समाज का भला करे। वही सुरेश कुमार गोविंद कुमार राकेश राव पुनाराम प्रकाश कुमार ने भी विचार रखे।
शिविर प्रभारी बदाराम ने प्रतिवेदन पढा । इसी शिविर में आज सामूहिक भोजन भी रखा गया। छात्र छात्राओं में जगदीश कुमार अपेक्षा ने शिविर को बहुत लाभकारी बताया।
