नेहरु पार्क में बच्चों को अब मनोरंजन के लिए नहीं चुकाना होगा शुल्क

– विधायक संयम लोढ़ा ने पंडीत जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर की घोषणा_

शिवगंज(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा की मंशा के अनुरूप पालिका प्रशासन की ओर से शहर के नेहरु नगर क्षेत्र के विकसित करवाएं गए नेहरु पार्क में बच्चें अब किसी प्रकार का शुल्क चुकाएं बिना टॉय टे्रन की सवारी कर सकेंगे तथा पेडल बोट व झूलों का आनंद उठा सकेंगे। बच्चों को यह तोहफा शनिवार को विधायक संयम लोढ़ा ने स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरु की पुण्यतिथि पर पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया।गौरतलब है कि शहर में बच्चों के मनोरंजन के लिए स्थानों की कमी को देखते हुए पूर्व में विधायक संयम लोढ़ा ने पालिका प्रशासन को नेहरु नगर स्थित नेहरु पार्क को विकसित कर वहां बच्चों के लिए टॉय ट्रेन सहित पेडल बोट व मनोरंजन के लिए अन्य उपकरण लगाने के निर्देश दिए थे। पालिका प्रशासन ने विधायक के निर्देशों के बाद इस पार्क को विकसित कर यहां टॉय ट्रेन की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई थी। इस पार्क के उद्घाटन के लिए भी उस समय प्रसिद्ध हास्य कवि एवं तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन शैलेष लोढा को आमंत्रित किया गया था।

*विधायक ने की घोषणा, अब नहीं लिया जाएगा शुल्क*

इस पार्क में आने वाले बच्चों को टॉय ट्रेन, पेडल बोट सहित अन्य सुविधाओं के लिए प्रति टिकट 10 रूपए की राशि चुकानी पड़ती थी। शनिवार को पंडीत जवाहर लाल नेहरु की 59 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक लोढ़ा ने पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची की उपस्थिति में घोषणा करते हुए कहा कि आज से नगर पालिका प्रशासन की ओर से बच्चों के मनोरंजन के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अब बच्चें टॉय ट्रेन सहित पेडल बोट व झूलों के लिए पार्क में नि:शुल्क प्रवेश पा सकेंगे। विधायक की इस घोषणा का वहां उपस्थित कांग्रेस जनों के अलावा बच्चों ने भी तालियां बजाकर स्वागत किया। इस मौके पर बच्चों को पालिकाध्यक्ष की ओर से चॉकलेट का भी वितरण किया गया। *पंडीत नेहरु को किया याद* इस अवसर पर विधायक लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना सहित पार्षदों व कांग्रेस जनों ने पंडीत जवाहर लाल नेहरु की मूर्ति पर माल्र्यापण कर उन्हें श्रद्धा के साथ याद किया। इस अवसर पर विधायक लोढ़ा ने कहा कि पंडीत नेहरु अपनी प्रशासनिक क्षमताओं तथा विद्वता के लिए विख्यात थे। उन्होंने संसदीय सरकार की स्थापना की और विदेशी मामलों में गुटनिरपेक्ष नीतियों के लिए पहचाने जाते थे। विधायक ने कहा कि वर्ष 1930-40 के दशक में भारत के स्वतंत्रतता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। विधायक ने कहा कि पंडीत नेहरु का यह मानना था कि एक महान कार्य में लगन और कुशलता पूर्वक काम करने पर भी, भले ही उसमें तुरंत पहचान नहीं मिलें अंतत: सफल जरुर होता है। विधायक लोढ़ा ने कहा कि पंडीत नेहरु बच्चों के प्रिय थे। वे कहते थे कि आज के बच्चें कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें बड़ा करेुंगे, वह देश का भविष्य तय करेंगा। इस मौके पर विधायक लोढ़ा ने कांग्रेसजनों को पंडीत नेहरु के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्षद जगवीरसिंह गोहिल, मालमसिंह, नारायणलाल परिहार, कस्तुर घांची, सहवृत सदस्य महेन्द्र राठौड, राजेन्द्र माली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मंगल मीना,नारायण सोनी सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply