विधायक की पहल, डिजीटल भागवत गीता से गीता ज्ञान लेंगे स्कूली छात्र

*_विधायक लोढ़ा ने श्रीमद् भागवत गीता के प्रति जागरुकता के लिए विधायक कोष से की डिजीटल श्रीमद् भागवत गीता खरीदने की अनुमति*_

शिवगंज(हरीश दवे),

सनातन धर्म की प्रमुख धार्मिक ग्रंथ श्रीमद् भागवत गीता को लेकर बच्चों में जागरुकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने श्री श्री रविशंकर की संस्था सेफ एंड स्योर ऑनलाईन मार्केटिंग पीवीटी लिमिटेड नई दिल्ली की ओर से तैयार की गई डिजीटल श्रीमद् भागवत गीता स्कूलों में उपलब्ध करवाने की पहल करते हुए विधायक कोष से 2 लाख 23 हजार 800 रूपए स्वीकृत करने की अनुशंसा की है।गौरतलब है कि श्रीमद् भागवत गीता सनातन धर्म का एक पवित्र गं्रथ है। जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने महाभारत के समय जब अर्जुन ने अपनों को युद्ध के मैदान में सामने देख शस्त्र छोड़ दिए थे। उस समय भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को जो गीता ज्ञान दिया वह एक पुस्तक के रूप में पवित्र ग्रंथ बन गया। यह एक ऐसा धार्मिक ग्रंथ है जिसकी पूरे विश्व में जयंति मनाई जाती है। वर्तमान समय में स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों में श्रीमद् भागवत गीता के प्रति जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से विधायक लोढ़ा ने पहल करते हुए श्री श्री रवि शंकर की संस्था सेफ एंड स्योर ऑनलाइन मार्केटिंग पीवीटी लिमिटेड की ओर से तैयार की गई 20 डिजीटल श्रीमद् भागवत गीता खरीदने के लिए विधायक कोष से 2 लाख 23 हजार 800 रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।

*11 भाषाओं में सुनी जा सकती है डिजीटल गीता*

श्री श्री रवि शंकर की संस्था की ओर से तैयार की गई डिजीटल भागवत गीता 11 भाषाओं में सुनी जा सकती है। जिसमें 18 प्रकार के मेडीटेशन, 108 कृष्ण भजन के अलावा प्रत्येक अध्याय के प्रत्येक श्लोक का बड़े ही सुंदर तरीके से वर्णन किया गया है। इस डिजीटल भागवत गीता को एक रीडिंग पेन के माध्यम से सुना जा सकता है। डिजीटल भागवत गीता का प्रत्येक पेज डिजीटल है पेज के किसी भी स्थान पर रीडिंग पेन लगाई जाती है उस पेज से संबंधित जानकारी श्रोता को उपलब्ध हो जाती है। इस रीडिंग पेन में उच्च कोटि का स्पीकर भी लगा हुआ है, इसके अलावा स्पीकर से जोडऩे की भी सुविधा दी गई है। इसे एक बार चार्ज करने पर सात से आठ घंटे तक इसका लगातार उपयोग किया जा सकता है। *भामाशाहों का लिया जाएगा सहयोग* विधायक संयम लोढ़ा की ओर से स्कूलों में बच्चों में भागवत गीता के प्रति रूचि पैदा करने के लिए की गई इस पहल के तहत प्रथम चरण में प्राप्त होने वाली 20 डिजीटज भागवत गीता को चयनित स्कूलों में दिया जाएगा। इन चयनित स्कूलों में भागवत गीता को प्रार्थना सभा अथवा बाल सभा के दौरान सुनाया जा सकता है। यह प्रयोग सफल होने पर अन्य स्कूलों में भी भामाशाहों का सहयोग लेकर डिजीटल भागवत गीता उपलब्ध करवाई जा सकगी। **विधायक व कलक्टर ने देखा था प्रजेंटेशन* भारत में पहली बार श्री श्री रविशंकर की देखरेख में छह साल की मेहनत के बाद तैयार की गई डिजीटल भागवत गीता का गत दिनों कंपनी के प्रतिनिधियों ने विधायक संयम लोढ़ा एवं जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल के समक्ष प्रजेन्टेशन दिया था। बेहद ही सुंदर तरीके से डिजीटल भागवत गीता में प्रत्येक अध्याय, भजन, श्लोक का अपनी सुविधा के अनुसार श्रवण करने की प्रक्रिया को देख विधायक व जिला कलक्टर भी काफी प्रभावित हुए थे। इसके बाद विधायक ने स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों में भागवत गीता के प्रति रूचि जागृत करने की मंशा के तहत विधायक कोष से डिजीटल भागवत गीता खरीदने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर अनुशंसा की है।

Share.
Leave A Reply