जिला मुख्यालय पर विवेकानन्द यूथ होस्टल हेतु निःशुल्क भूमि आवंटन
सिरोही(हरीश दवे)
मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा के प्रयासों से जिला मुख्यालय पर यूथ होस्टल माण्डवा के नेहरू युवा केन्द्र के पास व खेल स्टेडियम के पास युवाओं के सर्वागीण विकास के लिए 03 करोड की लागत से बनेगा ।
विधायक संयम लोढा ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत सिरोही जिला मुख्यालय पर विवेकानन्द यूथ होस्टल के लिए युवा मामले एवं खेल विभाग को खसरा नं. 820 रकबा 10700 है0 किस्म गैर मुमकिन गोचर में से 0.4500 है0 भूमि का निःशुल्क आंवटन करने का प्रस्ताव नगर परिषद द्वारा स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर को भेजा गया है। जिला कलेक्टर द्वारा उक्त प्रस्तावित भूमि को चारागाह से यूथ होस्टल के लिए सैट-अपार्ट कर दिया गया है तथा नगर परिषद की मण्डल बैठक में निःशुल्क भूमि आवंटन का प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव अनुसार निःशुल्क भूमि आवंटन करने की स्वीकृति स्वायत्त शासन विभाग द्वारा प्रदान की गई जिसका आवंटन पत्र 26 मई 2023 को जारी किया गया है। यूथ होस्टल माण्डवा के नेहरू युवा केन्द्र के पास व खेल स्टेडियम के पास युवाओ के सर्वागीण विकास के लिए 03 करोड की लागत से बनेगा। यूथ होस्टल निर्माण की कार्यकारी ऐजेन्सी आर.एस.एल.डी.सी. रहेगी।
उन्होने बताया कि यूथ होस्टल बन जाने से युवाओं को खेलकूद का अच्छा माहौल बनेगा और खेल के क्षेत्र विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से जिले की युवा प्रतिभा उजागर होगी।
