पिंडवाड़ा, राजस्थान।
विश्व कल्याणार्थ व गोसेवा निमित्त विष्णु महायज्ञ महोत्सव पूर्णाहुति के साथ संपन्न,
आचार्य प्रफुल्ल शांतिलाल दवे के आचार्यत्व में विष्णु महायज्ञ सम्पन्न,
साँवलाजी मन्दिर में 56 भोग महाप्रसादी
(हरीश दवे),
पुण्य धरा पिंडवाड़ा के झाड़ोली ग्राम रूपनगर रूपावा अरठ स्थित शिवलीला कृषि भूमि की दिव्य धरा पर 21 मई से चल रहे दिव्य ओर भव्य महाविष्णु याग महोत्सव गोल निवासी पण्डिताचार्य प्रफुल्ल भाई शांतिलाल दवे के आचार्यत्व में विद्वान ब्राम्हणों द्वारा श्री विष्णुमहायज्ञ में विष्णु सहस्त्र नाम की लाखों समिधाओं की आहुतियां दी व आज यजमान परिवार मातुश्री अरुणा बेन सूर्यकांत दवे परिवार के श्रीमती नीलम सुधीर दवे, प्रीति नीरव,सोनल कल्पेश दवे व झाड़ोली, रोहिड़ा,कोजरा,नांदिया,वासा,सिरोही,इत्यादि गावो के गोरवाल समाज बन्धुओ ने पूर्णाहुति में हिस्सा लिया।

21 मई से सांवला जी मन्दिर में अभिषेक के बाद शुरू हुये विष्णु महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद 26 मई को सावला जी मन्दिर मे छप्पन भोग के प्रसाद का आयोजन व महिला मंडल द्वारा संकीर्तन व गरबा नृत्य ।

विष्णु महायज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज के गोकुलभाई वोरा,नारायण भाई,जयंती भाई वोरा,सुरेश वोरा,सुधीर बुधिया,हरीश दवे, दिनेश त्रिवेदी,रमेश दवे,मफतलाल वोरा,रमेश द्विवेदी,भेरुषंकर बुधिया, पंकज बुधिया, नीलेश वोरा,तन्मय दवे,पिनाकिन दवे,मिनेश वोरा,सतीश दवे,रमेश दवे,माधवी बुधिया, सावित्री, लक्ष्मी देवी,अरुणा बेन समेत सेकड़ो जन मौजूद रहे।
