*वीरता और वचन की एक अद्भुत मिसाल का नाम महाराणा प्रताप – संयम लोढा*

*50 लाख की लागत से निर्मित्त महाराणा प्रताप सर्किल व गौरा नारायण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का हुआ लोकार्पण*

*विधायक संयम लोढा ने किया लोकार्पण*

सिरोही(हरीश दवे),

विधायक संयम लोढा ने कहां कि वीरता और वचन की एक अद्भूत मिसाल का नाम महाराणा प्रताप है। महाराणा प्रताप ऐसे राष्ट्र गौरव है जिनसे हम तो क्या हमारी आने वाली नस्लें भी प्रेरणा लेती रहेगी। हर तरीके के कष्ट देखने के बाद भी उन्होने अप्रतिम संघर्ष क्षमता और बहादुरी दिखाई। पहाडों और जंगलो में रहकर 13 वर्ष तक जो गुरिल्ला युद्व उन्होने किया उससे हमारा कण कण गौरवांन्वित है। महाराणा प्रताप उन चुनिंदा शासकों में से एक हैं जिनकीवीरता, शौर्य पराक्रम के किस्से और गौरवमयी संघर्ष गाथा को सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लोढा बरलूट सिरोही में स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित भामाशाह रायचंद सोनी मडिया द्वारा 50 लाख की लागत निर्मित्त महाराणा प्रताप सर्किल एवं गौरा नारायण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि महाराणा प्रताप का गौरवशाली इतिहास रहा है। प्रताप ने धन दौलत सबकुछ छोड़ दिया लेकिन अपना सिर कभी नहीं झुकाया। मुगलों से मुकाबला करने वाले साहसिक रणबांकुर महाराणा प्रताप को जंगलजंगल भटक कर घास की रोटी खाना मंजूर था लेकिन किसी भी परिस्थिति व प्रलोभन में अकबर की अधीनता को स्वीकार करना कतई मंजूर नहीं था। महाराणा प्रताप वो वीर शासन थे जिनकी मृत्यु का समाचार सुनकर अकबर की आंखों में भी प्रताप की अटल देशभक्ति को देखकर आंसू छलक आए थे। मुगल दरबार के कविअब्दुर रहमान ने महाराणा प्रताप के लिए लिखा था कि इस दुनिया में सभी चीज खत्म होने वाली है। धन दौलत खत्म हो जाएंगे लेकिन महान इंसान के गुण हमेशा जिंदा रहेंगे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि हम जब धरती पर आये थे तब हमारे शरीर पर कपडे तक नही थे, ये नाम, धन दौलत, इज्जत, शोहरत सभी समाज से मिली है। हमे अपनी कमाई में से कुछ राशि समाज के हित में देनी चाहिए। उन्होंने कहां कि सिरोही के विकास में मैने कोई कमी नही रखी है। महादेव जी के चरणों में करोडो रूपये की सडके समर्पित की है। सिरोही की जनता का आर्शीवाद से मै पूरी मेहनत के साथ सिरोही का विकास करवा रहा हूं।

इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने बरलूट में रायचंद सोनी मडिया द्वारा 50 लाख की लागत से उनके नाना स्व चुन्नीलाल सोनी के स्मृति में निर्मित्तमहाराणा प्रताप सर्किल व उनके पिता स्व मनरू प सोनी की स्मृति में निर्मित गौरा नारायण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार का फीता काटकर लोकार्पणकिया। इस दौरान लोढा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। लोढा ने गौरा नारायण मंदिर में दर्शन कर सभी की खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर भामाशाह रायचंद सोनी मडिया, सोनी समाज के अध्यक्ष रायचंद सोनी कालंद्री, उपाध्यक्ष सावरकर सोनी, महामंत्री लालचंद सोनी, बरलूट सरपंच भरत माली, पूर्व सरपंच रजनी देवी, उकाराम माली, छगन माली, मुकेश रावल, उकाराम पुरोहित, बसंत भाटी, प्रवीण माली, प्रकाश माली सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply