*संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी, नवभारत निर्माण में भी निभाई अहम भूमिका : लोढ़ा* –
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की
*शिवगंज(हरीश दवे),
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को नगर कांग्रेस कार्यालय में विधायक संयम लोढ़ा की उपस्थिति में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा सहित पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।पुष्पांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। नव भारत के निर्माण में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उनका विश्वास था कि आधुनिक तकनीक से ही भारत का भविष्य बदला जा सकता है।
लोढ़ा ने कहा कि कम्प्युटर युग की स्थापना राजीव गांधी की ही देन है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर जोर दिया। वे अनेकता में एकता का संदेश देते थे। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाशराज मीना, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जूली जैन, पार्षद नारायणलाल परिहार, मालमसिंह, कस्तुर घांची, अल्पेश माली, सहवृत सदस्य अरविंद परारिया, पूर्व पार्षद महेन्द्र वाघेला, कांतिलाल हीरागर, मंगल मीना, जयसिंह राठौड, रघुनाथराम मीना सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
