धूमधाम से मनाया लक्ष्मीमाता का 9वां वार्षिकोत्सव ।

सिरोही(हरीश दवे) ,

सारणेश्वर धाम स्थित लक्ष्मी माता मंदिर का 9वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। दो दिवसीय महोत्सव को लेकर गांव का माहौल भक्तिमय हो गया।  शनिवार रात को प्रसादी आयोजन किया गया।  इसके बाद चढ़ावें बोले गए। जिसमें गांव के सभी भक्तों ने इस आयोजन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग  किया। महाप्रसादी के लाभार्थी कांतिलाल पुत्र प्रेमाशंकर रावल रहे।  चढ़ावों में हवन एवं पूजा का लाभ भरत कुमार रावल, माला का पुष्कर रावल, गुलाल का जगदीश रावल, श्रृंगार पूजा बबीता देवी, पक्षांल पूजा पुखराज रावल, बाल भोग नितेश रावल, रथ पर सवारी कालूराम रावल, शस्त्र के साथ सवारी अल्पेश रावल, समर का गजेन्द्र रावल, महाआरती का लाभ कालूराम रावल को मिला। सवेरे मंदिर परिसर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। डीजे की धुन पर युवतियों एवं महिलाओं ने नृत्य किया। पुन: मंदिर पहुंच कर शोभायात्रा विसर्जित हो गई। इसके बाद हवन, शृंगार, पूजन तथा प्रसादी का आयोजन किया गया। 

Share.
Leave A Reply