सिरोही(हरीश दवे),
*पुरूषार्थ वही है जो विपरित परिस्थितियों के बीच मे से खडा होकर अपना झंडा गाड दे- संयम लोढा*
आमलारी में बाबा रामदेव की तीन दिवसीय प्रतिष्ठा का हुआ समापन
विधायक संयम लोढा ने कहां कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर ने अनेको परेशानी का सामना कर अपनी एक अलग जगह बनाई। परिस्थितियों से लडकर अपनी एक अलग जगहबनानी पडती है। पुरूषार्थ वही है जो विपरित परिस्थतियों के बीच में सेखडा होकर अपना झंडा गाड दे वहीं बाबा साहब अम्बेडकर ने किया। बाबा साहब ने खूबसुरत संविधान देश को दिया। लोढा सिरोही के आमलारी में तीन दिवसीय बाबा रामदेवजी की प्रतिष्ठा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।विधायक संयम लोढा ने कहां कि 2018 में सिरोही का इतिहास बनाने में आपके समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हजारो करोड रूपये विकास के लिए सिरोही की धरती पर आये है उसका श्रेय आपको जाता है। मुझे जब जब भी कोई कार्य आपके द्वारा बताया गया है, मैने वो प्राथमिकता से पूरा करने की कोशिश की है। सभी गांवो में विकास करवाया। आपके एक वोट ने मुझे जिंदा रखा है। 2018 में गोगाजी मंदिर में आपने आशीर्वाद दिया उसके बाद मैने पीछे मुडकर नही देखा।विधायक संयम लोढा ने कहां कि राजस्थान की सरकार आपकी बदौलत बची है। सरकार बचाने में निर्दलीय विधायको की अहम भूमिका रही है। मोदी शाह ने नोटो के बलो पर सरकार को गिराने का पूरा प्रयास किया लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी विधायको को एकजुट रखकर सरकार को गिरने से बचाया।विधायक संयम लोढा ने कहां कि जय भीम का अर्थ होता है समानता पर आधारित समाज, स्वतंत्रता व बराबरी का समाज। उन्होने कहां कि मेघवाल समाज बहुत ही पुरुषार्थी और मेहनती समाज है। आपका समाज एक ऐसा समाज है जिसमें कोई स्वार्थ नही, कोई लालच नही, किसी भी तरह की कोई अपेक्षा नही, किसी का भी बुरा नही करना।विधायक लोढा ने कहां कि हम अम्बेडकर के ऋणी है कि उन्होंने एक खूबसुरत संविधान देश को दिया जिसके कारण भारत में लगातार प्रजातांत्रिक व्यवस्था जारी है। हर तबका आगे बढा और उम्मीदो का सफर जारी है। विधि मंत्री के रूपमें स्तरीयों के पक्ष में उनके द्वारा बनाये गये कानून ने भारतीय समाज में परिवर्तन की बुनियाद रखी।विधायक संयम लोढा ने कहां कि मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, एलएएम कॉलेज, पीजी कॉलेज में एमबीए पाठ्यक्रम, सिरोही में लडकियो का कॉलेज, कालंद्री में कॉलेज, शिवगंज में लडकियों का कॉलेज, संस्कृत कॉलेजये सब सिरोही में आपके बदौलत हुआ है। सरकारी स्कूलों में आज भी प्राईवेटस्कूलों से बढिया पढाते है। लोढा ने कहां कि हमे कम खर्चा कर अपने बच्चो की पढाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आने वाले समय में सबसे अधिक जरूरी शिक्षा है। समाज को आने वाली पीढी आगे बढाएगी इसलिए आने वाली पीढी को शिक्षा से जोडे। नशे से दूर रहेए नशे से व्यक्ति समाज से धीरे धीरे अलग होता जाता है।विधायक संयम लोढा ने कहां कि सरूपगंज में मेघवाल समाज के लोगो ने भूमि आवंटन की मांग की सरकार से समाज को भूमि दिलवायी।आमलारी और सनपुर में भी जमीन आवंटन का प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है शीघ्र हीसमाज को भूमि आवंटित करवाऊंगा। इस अवसर पर विधायक संयम लोढा ने बाबा रामदेवजी के दर्शन कर सभी की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मेघवाल समाज 22 परगना अध्यक्ष वीराराम परलई, रोई परगना अध्यक्ष कांतिलाल बामणिया, हिम्मत डांगी, सरपंच तंवरी ईश्वर पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य दलाराम मेघवाल, युवा पर्वतन समिति अध्यक्ष शंतिलाल बामणिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश मेघवाल सहित बडी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।[5/21, 7:29 PM] Sirohi Harish Dave Reporter: पांच दिवसीय अंतर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ।सिरोही(हरीश दवे)नगर परिषद सिरोही द्वारा दिनांक 21 मई से आयोजित की जा रही अंतर वार्ड डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता–2023 का शुभारंभ सिरोही विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके पर विधायक द्वारा उपस्थित खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए सिरोही क्षेत्र में खेलो के विकास हेतु हाल ही में करवाए गए कार्यों की जानकारी दी। सभी टीमों को खेल की भावना से खेलने का संदेश देते हुए सभी को इस प्रतियोगिता का भरपुर लुत्फ उठाने का आग्रह किया। पुरुष वर्ग के साथ साथ महिला वर्ग की भी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक ने महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समाजों द्वारा की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिताओं में भी बालिकाओं को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्ष सभापति महेंद्र मेवाड़ा द्वारा सभी टीमों का स्वागत किया एवं आयोजन सफल को बनाने का अनुरोध किया। तत्पश्चात् मैदान में विधायक द्वारा सभापति की गेंद पर चौका लगाकर खेल का शुभारंभ किया।आज का उद्घाटन मैच वार्ड संख्या 30 व वार्ड संख्या 21 के बीच खेला गया जिसमे वार्ड संख्या 30 विजयी रही। दूसरा मैच वार्ड संख्या 28 व वार्ड संख्या 34 के बीच खेला गया जिसमे वार्ड संख्या 28 विजयी रही। तीसरा मैच महिला वर्ग में खोखा खेजडा टाइटन्स व सिरोही रॉयल्स के बीच हुआ जिसमे सिरोही रॉयल्स विजयी रही। चौथा मैच वार्ड संख्या 7 व वार्ड संख्या 16 के बीच हुआ जिसमे वार्ड संख्या 16 विजयी रही। पांचवा मैच वार्ड संख्या 17 व वार्ड संख्या 29 के बीच हुआ जिसमे वार्ड संख्या 17 की टीम ने 76 रन का लक्ष्य दिया। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी का खेल जारी था।शुभारंभ समारोह में सभापति महेंद्र मेवाड़ा, आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित, नेता प्रतिपक्ष मगनलाल मीणा आयोजन समिति के सदस्य सुरेश सगरवंशी, माहरूफ हुसैन, भगवानाराम विश्नोई, सभी वार्डो के पार्षद अपनी अपनी टीमों के साथ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों द्वारा सराहनीय सहयोग दिया जा रहा है।
