सिवेरा/पिंडवाड़ा , सिरोही।
समर कैंप के पांचवे दिन पालको और ग्रामीणों को बच्चों ने सुनाई रोचक कहानियां ।
पिंडवाड़ा- सरकारी शिक्षकों की स्वैच्छिक पहल व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में ब्लॉक के 6 राजकीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में संचालित समर कैंप के पांचवे दिवस बच्चों व अभिभावकों के साथ ग्रामीण जनों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की ।
कैम्प के पांचवे दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोलिया सिवेरा के बच्चों ने उपस्थित पालको / ग्रामीण व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को चार दिवस की लर्निंग खेल-खेल में शिक्षण कौशल विकास पर्यावरण की जानकारी दी । पानी बचाओ,पेड़ बचाओ, चित्रात्मक कहानी निर्माण, कहानियों से पठन आवास विकास, कहानियों का नाटक किए मंचन की जानकारी के साथ-साथ रोचक कहानियां पढ़कर सुनाई।

आज समर कैंप के दौरान ग्रामीण महिला पुरुषों ने प्रधानाध्यापक प्रभुदास के मार्गदर्शन में आयोजित खेल प्लेट से चॉकलेट पास करना, कुर्सी दौड़ का लुफ्त उठाते हुए गुब्बारा फोड़ खेल में भाग लिया बच्चों द्वारा खेल खेल में तैयार कौशल विकास सामग्री के प्रदर्शन को देखकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित ग्रामीण जनों ने विद्यालय टीम के साथ साथ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन का धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही शिक्षक मोतीराम व प्रधानाध्यापक प्रभु दास जी ने बताया कि यह के बच्चों को छुट्टियों में पढ़ने व अभिभावकों द्वारा बच्चों को घर में पढ़ने का माहौल देने में मदद करेगा ।

