सिरोही । राजस्थान ।
क्रिकेट वार्ड कप एवं महिला कप -2023 रविवार से प्रारंभ ।
(हरीश दवे) ,
शहर का मिनी आईपीएल एवं महिला क्रिकेट कप का भव्य उद्धघाटन समारोह 21 मई रविवार प्रातःकाल 9.00 बजे अरविन्द पवेलियन सिरोही पर प्रारम्भ होगा ।
नगर परिषद , सिरोही के आयुक्त सुशील राजपुरोहित के अनुसार खेल मैदानों की तैयारी का जायजा लेने खेल प्रेमी और ऊर्जावान विधायक संयम लोढा़ अरविन्द पवेलियन पहुँचे और दोनों ही खेल मैदानों पर निर्मित पिच का अवलोकन किया । और जिला क्रिकेट संघ एव परिषद के सहयोगियों की भुरी भुरी प्रशंसा की। व आयोजन मण्डल से सम्पूर्ण जानकारी ली, अम्पायरिंग पेनल, स्कोरिंग पेनल,एवं मैच शैड्यूल पर भी चर्चा की ,जिला क्रिकेट संघ, सिरोही के राजेन्द्र सिंह देवडा़ क्रिकेट कोच व कोषाध्यक्ष, सत्येण मीणा, अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी अशोक गहलोत, मदन रावल, गुलजार खान, भरत धवल, शैतान स्वरूप, अर्जुन सिंह राठौड़, सुरेन्द्र सिंह राठौड़, रणजी स्मिथ दिलकश खान,आबेद खान, मुजीब खान, गोविंद सिंह देवडा़,इम्तियाज खान, नारायण सिंह राठौड़,की भी चर्चा हुँई ।
नगर सभापति महेंद्र मेवाड़ा व अन्य जन प्रतिनिधियो ने भी आयोजन समितियों पर विचार रखे,मेवाड़ा ने बताया की प्रतियोगिता नाक आऊट पद्धति से दोनों वर्गों मे खेली जाऐगी । जो ट्रर्फ पट्टियों पर होगी पट्टीया दोनों मैदानो पर तैयार कर ली गई है पुरूष वर्ग मे सभी मैच 10-10 ओवर के और महिलाओं के लिए 8-8 आवर के होगे।पुरूष वर्ग मे 35 और महिला कप मे- 8 टीम होगी, मैचो की संख्या 34+8 पुरूष व महिला। रहेगी ।पुरूष वर्ग मे34 व महिला मे 7 मैच होगे ।
डे-नाईट मैच दुधीया रोशनी मे स्क्रीन पर लाईव भी होगे । नगर परिषद के साथ जिला क्रिकेट संघ, सिरोही शहर के इस आयोजन को शानदार र यादगार बनाने हेतू लगा हुँआ है । खिलाड़ियों हेतू आकर्षक ईनामी राशि एंव आकर्षक पुरस्कार व शानदार ट्राफियां रखी गई है प्लेयर आँफ द टुनामेन्ट, बेस्ट गेन्द बाज, बल्लेबाज, एवं व्यक्तिगत पुरस्कार भी दोनो वर्ग मे रखे गये है । सभी विभागों एवं खेल प्रेमी शहर वासियों का पुरा सहयोग मिल रहा है । शहर की जनता से अनुरोध है नगर परिषद का कल से उद्धघाटन समारोह मे पधारकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करे । पाँच दिनों के इस मिनी आई पी एल का लुत्फ ऊठाये।
