सिरोही, राजस्थान।
रेडक्रॉस सोसायटी के चैयरमेन बने समाजसेवी प्रकाश प्रजापति
(हरीश दवे),
इन्डियन रेड क्रॉस सोसायटी की सिरोही जिला कार्यकारणी गठित हुई| जिसमे पदेन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता वाली कमिटी में समाजसेवी प्रकाश प्रजापति चैयरमेन , डॉ. अजय सिंघला वाइज चैयरमेन, गणपत सिंह देवड़ा सचिव , रघुभाई माली कोषाध्यक्ष बनाए गए |
रेड क्रोस सोसायटी सदस्य महेंद्र मेवाडा, रतन बाफना ,राजेंद्र रावल ,डॉ. नूर मोहम्मद , फ़तेह सिंह राव ,मीठालाल माली , मुकेश रावल , भगवानदास अग्रवाल , कल्पेश जैन ,सुभाष कुमावत , अतुल रावल कार्यकारणी में बनाये गए | सोसायटी चैयरमेन समाजसेवी प्रकाश प्रजापति लायंस क्लब, रोटरी क्लब सहित अनेकों समाजसेवी संगठनो से जुड़े है ,वं आपदा,अतिव्रश्ठी, एवं कोरोना सहित आपातकालीन चिकित्सीय एवं मानव सेवायो में हमेशा अग्रणी रहे है | सचिव गणपत सिंह देवड़ा राष्ट्रपति सम्मानित सेवानिव्रत जिला शिक्षा अधिकारी रहे एवं समाजसेवा से जुड़े है | कोषाध्यक्ष समाजसेवी रघुभाई माली पशु, पक्षी सहीत अनेको समाजसेवा कार्यो में अग्रणी एवं भामाशाह के रूप में योगदान देते है |
*ज्ञात रहे इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी भारत के अध्यक्ष राष्ट्रपति , राजस्थान के अध्यक्ष राज्यपाल एवं उपाध्यक्ष मुख्यमत्री, एवं जिला शाखा के अध्यक्ष जिला कलेक्टर है |चैयरमेन प्रकाश प्रजापति ने बताया की रेड क्रॉस सोसायटी एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है। इसका मुख्य उद्देश्य मानव के अनमोल जीवन की रक्षा करना है | इसके द्वारा युद्ध, बीमारी विपदा, या आपदा के समय में कठिनाईंयों में लोगों की सहायता करना है | जिसकी स्थापना 1863 में की गई थी। एवं भारत में रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना 1920 में की गई थी । इंडियन रेड क्रॉस देश भर में फैली अपनी 700 शाखाओं के माध्यम से मानवीय सेवाएं प्रदान करके भारत में काम कर रहा है। राष्ट्रीयता, जाति, धर्म और भाषा की सभी बाधाओं को पार करते हुए, जहां भी और जब भी आपदा आती है, तुरंत और तेजी से राहत प्रदान करने के लिए रेड क्रॉस हमेशा सबसे आगे रहता है। प्राकृतिक आपदाओं, महामारियों और संघर्षों के प्रयास के दौरान इसकी भूमिका अधिक स्पष्ट होती है।
यह दुनिया में बड़े स्वतंत्र मानवीय संगठन, इंटरनेशनल रेड क्रॉस और रेड क्रॉस मूवमेंट का एक प्रमुख सदस्य है। किसी भी देश में किसी परेशानी के दौरान यह संस्था सामने आकर ज़्यादा से ज़्यादा मानव जीवन की रक्षा करती है। इसी क्रम में रेड क्रोस सोसाइटी सिरोही भी हमेंशा मानव सेवा कार्यो में तत्पर रहेगी।
