पिंडवाड़ा , सिरोही / राजस्थान ।

पिता के सपने को साकार कर दिखाया ।

झाडोली में रा उ मा स्कूल झाडोली के अभिमन्यु सिंह गौर पुत्र स्व अर्जुन सिंह गौर जो मूलतः सिरोही निवासी है और किराए के मकान में रहते है इसके पिताजी बीमार रहते थे और उनका सपना था कि बेटा अच्छे परसेंटेज लाये मगर गत मई में अचानक देहावसान को गया परिवार की आर्थिक हालात खराब हो गई ।

मगर बेटे ने हिम्मत नही हारी और 8 घण्टे पढ़ाई करके विज्ञान में बोर्ड में 90 प्रतिशत प्राप्त करके पिताजी के सपने को पूरा कर दिखाया आगे अभिजीत की इच्छा है कि वह राजस्थान प्रशाशनिक सेवा में जाकर देश सेवा करे मगर आर्थिक स्थिति खराब होने से रुकावट आ सकती है मगर माताजी विमलाकुंवर का कहना है कि मेहनत करके भी पिता व बेटे के सपने साकार करेगी , मां सिलाई करके जीवन यापन करती है। ग्रामीणों ने दी छात्र को बधाई।

Share.
Leave A Reply