*मानव जीवन के इतिहास में जब भी भक्ति की बात आती है, हनुमान जी का नाम सबसे पहले- संयम लोढ़ा*

*गोयली में श्री बाल हनुमानजी का वार्षिक महोत्सव आयोजित*

*सिरोही(हरीश दवे

)विधायक संयम लोढ़ा ने कहा की मानव जीवन के इतिहास में जब भी भक्ति की बात आती है हनुमान जी का नाम सबसे पहले आता है। हमारा सौभाग्य है कि सनातन धर्म संस्कृति में हमारा जन्म हुआ है। और उसमें भी राजस्थान में हुआ और उसमें भी सिरोही जिले में हुआ है। सिरोही नगरी देवों की नगरी है। लोढ़ा गोयली गांव की इंद्रापुरी कॉलोनी में श्री बाल हनुमानजी के वार्षिक महोत्सव समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विधायक संयम लोढ़ा ने कहां कि भगवान हर जगह विराजमान है हमें अपना मन पवित्र रखना चाहिए। मानव जीवन की पहली पाठशाला परिवार होती है। सच भी है, कोई बच्चा माता-पिता या परिवार के बड़े-बुजुर्गों की अंगुली पकड़कर ही दुनियादारी देखने और उसे समझने की शुरुआत करता है। लेकिन, इस तथ्य को भी नहीं भुला सकते कि माता-पिता या परिवार से प्राप्त शिक्षा सफलता की सीढ़ियां तो दिखा सकती हैं परंतु लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कुछ और भी चाहिए। बिना सही मार्गदर्शन के केवल ज्ञान या जानकारी के बूते कामयाबी के शीर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता। लोढ़ा ने कहा कि यह मार्गदर्शन सिर्फ गुरु ही दे सकते हैं। बात महान दार्शनिक अरस्तू की हो या स्वामी विवेकानंद की, इनके समग्र दर्शन और व्यक्तित्व के पीछे गुरु कृपा का आलोक ही काम कर रहा था। स्वामी विवेकानंद ने तो स्वयं ही स्वीकार किया था कि यदि गुरु रूप में रामकृष्ण परमहंसजी नहीं मिले होते तो मैं साधारण नरेंद्र से ज्यादा कुछ नहीं होता। हर माता-पिता की चाहत होती है उनकी संतान श्रेष्ठ होकर शीर्ष तक पहुंचे। समय रहते बच्चों के लिए कोई योग्य गुरु ढूंढ़ दीजिए। वे वहीं पहुंच जाएंगे, जिस मुकाम पर आप उन्हें देखना चाहते हैं। हालांकि श्रेष्ठ गुरु मिल जाना भी इस दौर की बड़ी चुनौती है। तुलसीदासजी ने श्री हनुमान चालीसा की सैंतीसवीं चौपाई, ‘जै जै जै हनुमान गोसाई कृपा करहुं गुरुदेव की नाई’ लिखकर इस चुनौती को बहुत आसान कर दिया है। कोई अच्छा गुरु नहीं मिले तो हनुमानजी को ही गुरु और हनुमान चालीसा को मंत्र मान लीजिए। सफल कैसे हुआ जाए और सफलता मिल जाने के बाद क्या किया जाए यह हनुमानजी से अच्छा कोई नहीं सिखा सकता। गुरु रूप में उनकी जो कृपा बरसेगी वह आपका जीवन बदल देगी।

कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक संयम लोढ़ा का श्री बाल हनुमानजी सेवा समिति द्वारा का साफा ओर माला पहनाकार स्वागत किया गया।इस अवसर पर श्री बाल हनुमानजी सेवा समिति अध्यक्ष जगदीश माली, सरपंच प्रतिनिधि नाथू सिंह, गांव ठाकुर हनवंत सिंह, पंचयात समिति सदस्य लक्ष्मण सिंह, कांतिलाल माली, कैलाश माली, शांतिलाल माली, हिम्मत प्रजापत, खुशवंत माली, ओटाराम माली, भीमाराम माली, कांतिलाल माली, मीठालाल माली, अर्जुन माली, भुवनेश माली, महेश प्रजापत, गोपाल टेलर, हिम्मत सेन, खेताराम प्रजापत, श्रवण सिंह, राजेंद्र माली उपस्थित थे।

*ट्यूबवेल की स्वीकृति दी-*

लोढ़ा ने इंद्रापुरी कॉलोनी में विधायक फंड से ट्यूबवेल की स्वीकृति दी जिस पर सभी ने विधायक लोढ़ा का आभार जताया।

Share.
Leave A Reply