जिला हॉकी संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, संजय अग्रवाल बने अध्यक्ष, रणजी स्मिथ सचिव,
सिरोही(हरीश दवे),
हॉकी राजस्थान के निर्देशन में हॉकी सिरोही संघ के एजीएम बैठक एवं चुनाव समीपवर्ती डोडुआ गांव में रूपम रिसोर्ट में संपन्न हुआ। बैठक में हॉकी सिरोही से मान्यता प्राप्त 11 क्लब के अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने बैठक में भाग लिया चुनाव में जिला सचिव ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव की प्रक्रिया के बारे में संबोधन किया बैठक में चुनाव अधिकारी रमेश दहिया ने हॉकी राजस्थान के पर्यवेक्षक मदन सिंह जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह चौहान राजस्थान ओलंपिक संघ की पर्यवेक्षक के रुप में केके मिश्रा हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सर सावत की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ ।

चुनाव अधिकारी रमेश दहिया ने हॉकी के निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष पद पर संजय कुमार अग्रवाल उपाध्यक्ष पद पर मोहनलाल परमार गोविंद सिंह योगेश जैन अफसाना कौसर राजेश खंडेलवाल सचिव पद पर रंजी स्मिथ कोषाध्यक्ष पद पर अयूब खान पठान संयुक्त सचिव पद पर शैलेंद्र सिंह राठौड़ रमेश कुमार पटेल आशा कुमारी दिनेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य संदीप कुमार, चिराग ,रिद्धि कुमारी रावल, अश्विन कुमार सुरेश कुमार सेन, निकिता कुमारी निर्विरोध चुने गए हॉकी सिरोही की ओर से अतिथियों का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया नवनिर्वाचित सदस्यों का हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण सर सावत ने सभी सदस्यों का माला एवं स्मृति चिन्ह एवं कैप पहना कर स्वागत किया चुनाव अधिकारी ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई ।
बैठक में बैठक में जोधपुर के जिम्नास्टिक कोच यशपाल खींची चित्तौड़ , अनिल प्रताप सिंह करौली, बाबूलाल शुक्ला करौली, आबूरोड रेलवे स्पोर्ट्स बोर्ड के विक्की भाई, फुटबाल के प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह देवड़ा खेल प्रेमी नरेश सेन, विक्रम सिंह, तुलसाराम राणा, , मनोज कुमार माली, सुरेश कुमार मेघवाल, हितेश कुमार, खुशबू कुमारी, प्रिया कुमारी, मनोहर सिंह, कमलेश कुमार,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
