सिरोही(हरीश दवे),
जिला कारागार के उपाधीक्षक विक्रमसिंह के आग्रह पर श्रीमती पुरीबाई पुनमाजी माली चेरिटेबल ट्रस्ट, सिरोही एवं होटल बाबा रामदेव, सिरोही के सौजन्य से 16 इलेक्ट्रीक पंखे वितरण किये गये ।
ट्रस्ट अध्यक्ष रघुभाई माली ने बताया कि वर्तमान समय में भीषण गर्मी पड़ रही हैं, इसलिए विचाराधीन बंदियों के लिए भीषण गर्मी में राहत मिले ऐसी सेवा भावना से ट्रस्ट की ओर से 16 इलेक्ट्रीक पंखे उपाधीक्षक विक्रमसिंह के सानिध्य में ट्रस्ट की ओर से जिला कारागृह में भेंट किये गये।

ट्रस्ट हमेशा मानव सेवा के लिए तत्पर है, वो चाहे जीवदया हो, मानव उत्थान सेवा हो, नारी शिक्षा एवं जागृति के कार्यक्रम हो आदि अनेक प्रकल्पों के सेवा कार्य ट्रस्ट कर रहा है। उपाधीक्षक विक्रमसिंह ने ट्रस्ट की भूरि-भूरि प्रंशसा करते हुए आभार पत्र प्रदान कर आभार व्यक्त किया तथा ट्रस्ट द्वारा आज तक किये गये कार्यो की सराहना की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष रघुभाई माली, सचिव हिमांशु माली, भजन सम्राट प्रकाश माली (मुम्बई), उप कारपाल हरजीराम, हेड कांस्टेबल इमाम बख्श, हेड कांस्टेबल नवीन, हेड कांस्टेबल अरविन्द एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
