सिरोही(हरीश दवे),
अंतर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता की पूर्व तैयारियों के संबंध में सभापति महेन्द्र मेवाडा व आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित ने अरविन्द पैवेलियन में जाकर जायजा लिया। नगर परिषद सिरोही की ओर से 21 मई से आयोजित होने वाली अंतर वार्ड डे नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता, 2023 को लेकर सभापति महेंद्र कुमार मेवाड़ा ने अरविंद पैवेलियन में की जा रही तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के चर्चा कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद सिरोही द्वारा पिछले वर्ष आयोजित की गई अंतर वार्ड डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता को लोगो द्वारा खूब सराहा की थी , उसे देखते हुए सिरोही वासियों की मांग पर मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा के निर्देशानुसार इस वर्ष भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नगर परिषद सिरोही के प्रत्येक वार्ड से एक टीम भाग लेगी साथ ही महिलाओं हेतु भी पृथक से महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके लिए नगर परिषद द्वारा टीमों के पंजीयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, प्रतियोगिता के आयोजन को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति एवं नगर परिषद के कार्मिकों द्वारा व्यवस्थाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
प्रतियोगिता 21 से 25 मई तक आयोजित होगी। आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित ने अपने विभाग के कार्मिकों को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

