माउंट आबू /सिरोही ,
रिपोर्ट मगनलाल
माउंटआबू के जंगलो में मिला शव
आबूरोड़ जाने वाले मार्ग की गहरी खाई में मिला शव
बाड़मेर जिले की बाखासर पुलिस पिछले 3 दिनों से कर रही थी शव की तलाश
माउंट आबू छिपा बेरी चौकी के जवानों ने निभाई जिम्मेदारी
पालिका अध्यक्ष जीतू राणा सहित आपदा दल की टीम रहे मौके पर तैनात
..माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति की हत्या करके उसे माउंट आबू की गहरी खाई मैं नीचे फेंक दिया गया था यह व्यक्ति राजस्थान के बाड़मेर के पास बकासर के पास है हेमावास गांव का रहने वाला था इस व्यक्ति का नाम खोकला राम उम्र 25 वर्ष यहां इसकी हत्या करके माउंट आबू से आबूरोड जाने वाले रास्ते के नीचे गहरी खाई में में फेंक दिया गया था इसकी हत्या 8 दिन पहले यहां आबू राजमार्ग पर कर दी गई थी 3 दिन से इस व्यक्ति की खोजबीन जंगलों में की जा रही थी आज शाम 4:30 बजे इसे एक खोजा गया और इस व्यक्ति के शव को जंगलों के रास्ते सड़क पर लाया गया माउंट आबू छिपा बेरी पुलिस प्रशासन एवं इस व्यक्ति के गांव से ढूंढने आई पुलिस टीम भी साथ में थी जिन लोगों ने इस व्यक्ति को मार कर फेंका था उन दो आदमियों को भी पुलिस यहां लेकर आई थी तथा उनसे पूछताछ की गई कि उन्होंने यह घटना कहां की थी इन दो व्यक्तियों के बताने के अनुसार खोजबीन जारी थी 3 दिन से नगरपालिका आपदा दल की टीम जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष जीतू राणा एवं नगरपालिका आपदा दल की टीम के सदस्य अल्केश गोयर,साहिल हरीश पंचाल महेश घारू वही वन विभाग की टीम एवं राजकुमार परमार एवं जीतू सोनी एवं सुनील सेतु राणा रमेश अलिका खंगार जी जीतू ड्राइवर वही वन विभाग की टीम से सवाराम सरूपा राम राजेश जी विश्नोई एवं भील समाज के समाजसेवी एवं माउंट आबू माउंटेनियरिंग इंस्टिट्यूट से जुड़े लड़के इस कार्य में 3 दिन से लगे हुए थे जहां इस व्यक्ति को मार कर फेंका गया था वहां से रात्रि में किसी जंगली जानवर द्वारा उसे घसीट कर जंगल में और भी ज्यादा नीचे लेकर चला गया था तकरीबन रोड से 400 फीट नीचे वहां जंगली जानवर ने उसे खा लिया जिसके कारण इस मृत व्यक्ति को ढूंढने में काफी तकलीफ हो रही थी जब आपदा दल एवं फॉरेस्ट विभाग की टीम इसकी बॉडी के पास पहुंची तो इस व्यक्ति का पूरे शरीर को यानी कि आधे शरीर को जानवर द्वारा खा लिया गया था सिर्फ ऊपर का ही हिस्सा बाकी था मृत व्यक्ति के परिवार से संबंधित लोग भी यहां 2 दिन से मौजूद थे आज उनके संबंधी की बॉडी मिलने पर उन्हें शांति हुई बाकी की कार्रवाई पुलिस प्रशासन की टीम कर रही है
