सिरोही । राजस्थान ।
*प्राथमिकता के साथ करवाएं जा रहे है विकास के कार्य : लोढ़ा*
– _विधायक लोढ़ा ने केसरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित शिविर का किया निरीक्षण
– ग्रामीणों से कहा वादा निभाया, शहीद बाबूलाल मीना की प्रतिमा का अनावरण समारोह शीघ्र होगा आयोजित
_ शिवगंज(हरीश दवे) ,
राज्य सरकार की ओर से प्रदेश के नागरिकों को महंगाई से राहत प्रदान करवाने के लिए चलाए जा रहे महंगाई राहत केम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर का आयोजन बुधवार को केसरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को शिविर के दौरान प्राप्त होने वाली ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि राज्य सरकार विकास के कार्याे को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवा रही है। विधायक ने कहा कि पिछले चार सालों के दौरान जब से आपने उन्हें विधायक के रूप में निर्वाचित कर विधानसभा में भेजा है तब से वे निरंतर सिरोही जिले के विकास के लिए कार्य कर रहे है। इन बीते सालों में जो भी विकास के कार्य हुए है उतने आजादी के बाद सिरोही जिले में कभी नहीं हुए। विधायक ने कहा कि इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सडक़ सहित अन्य क्षेत्रों में विकास के कई आयाम स्थापित किए गए है। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि केसरपुरा के शहीद बाबूलाल मीना के नाम से चौराहे का नामकरण एवं वहां उनकी प्रतिमा स्थापित करने का जो वादा किया गया था उसे पूरा कर लिया गया है। शीघ्र ही वहां शहीद बाबूलाल मीना की प्रतिमा का अनावरण होगा।इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को महंगाई राहत शिविर के दौरान जिन दस योजनाओं में पंजीयन किया जा रहा है उसकी जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण शिविर में पहुंचकर पंजीयन करवाए। किसी कारणवश शिविर में पंजीयन से वंचित रह जाए तो नगर पालिका अथवा पंचायत समिति में चल रहे स्थाई शिविर में भी पंजीयन करवाया जा सकता है।

*राहत कार्ड व पट्टों का किया वितरण*
शिविर में विधायक लोढ़ा ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री राहत कार्ड का वितरण करने के अलावा २० पुश्तैनी पट्टे, २० व्यक्तिगत शौचालयों के स्वीकृति पत्र, १० मनरेगा जोब कार्ड का वितरण किया गया। इसके अलावा दिवाली देंवी, नंदू देवी, देवाराम, फूलीदेवी, पंकू देवी को ९ योजनाओं में पात्र होने पर उन्हें गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। *इनका रहा सहयोग* शिविर में उपखंड अधिकारी डॉ नरेश सोनी, विकास अधिकारी सुश्री हेमलता बिश्नोई, अतिरिक्त विकास अधिकारी श्यामसिंह, नायब तहसीलदार शंंकरलाल, सरपंच रूपाराम, उप सरपंच मदन मीना, सुरेशसिंह राव, प्रतापराम मेघवाल, नारायणलाल मीना, जितेन्द्र कुमार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, बलवंतसिंह बडगांव, राजू राणा, भबूताराम मीना, तिलक मीना, नायब तहसीलदार दीपक बंजारा, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप टांक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने शिविर के संचालन में सहयोग प्रदान किया।
