सिरोही(हरीश दवे)  ,

सिरोही डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की गवर्निग काउंसील की बैठक आयोजित हुई

सिरोही डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की गवर्निग काउंसील की बैठक जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल की अध्यक्षता में आत्मा सभागार में आयोजित की गई।       

बैठक में संसदीय क्षेत्र जालोर-सिरोही के सांसद  देवजी पटेल, विधानसभा क्षेत्र शिवगंज-सिरोही के विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा, विधानसभा क्षेत्र रेवदर के विधायक जगसीराम कोली, विधानसभा क्षेत्र आबू-पिण्डवाडा के विधायक समाराम गरासीया एवं राज्य सरकार द्वारा मनोनित ट्रस्टी व संबधित विभागो के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। 

बैठक में सिरोही डीएमएफटी के तहत वर्ष 2023-24 के एक्शन प्लान की चर्चा की जाकर सिरोही जिले मे संबधित विभिन्न विकास के कार्य यथा जिला अस्पताल सिरोही में चारदीवारी निर्माण कार्य, विभिन्न प्रकार उपकरण तथा जीवन रक्षक उपकरण इंट्रा के्रनियल ब्लीड डिटेक्टिंग मशीन इत्यादि रूपये 4 करोड, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना के अन्तर्गत राशी रू 4.66 करोड, प्रदुषण नियत्रण वायु गुणवता जांच मशीन राशी रू 2 लाख, मृदा प्रयोगशाला हेतु उपकरण राशी रू 5 लाख, पेयजल संबधी स्कीम में राशि रू 5.33 करोड, शिक्षा विभाग से संबधित विभिन्न प्रस्ताव महात्मा गंाधी विधालयो में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, केजीबीबी विधालयो में डायनिग हाल, फर्नीचर, जिले के सभी ब्लाको में लगभग 86 अतिरिक्त कक्षा कक्षो, शौचालय निर्माण व खेल मैदान इत्यादि संबधी लगभग राशी रू 23 करोड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासो के विकास व मरम्मत हेतु लगभग राशी रू 28 लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबधित पूरे जिले में नवीन आगनवाडी केन्द्रो के निर्माण हेतु लगभग राशी रू 4.20 करोड, सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबधित रोड कार्य जिसमें बीटी रोड कार्य जीएसएस सिरेाही से डाबा हनुमानजी, भूतगांव से मडवारीया, बरलूट से सारणेश्वर जी, एनएच 62 से ला कालेज तक एप्रोच रोड, गांव चांदना से शिवगंज गौशाला तक, सियाकरा से रानेला हनुमानजी, नून बस स्टेण्ड से सांगेश्वर मंदिर तक, मेरमण्डवाडा से डुगरपुरा, कृषि विज्ञान केन्द्र में सडक निर्माण के लगभग राशी रू 23 करोड के कार्य स्वीकृत किए गए है।

विधायक महोदय एवं मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहा कि  इन विभिन्न कार्यो की स्वीकृति से जिले मंे विकास कार्यो को गति मिलेगी तथा डीएमएफटी राशी से हो रहे विकास के कार्यो से जिले में आमजन को राहत व सुविधा प्रदान होगी। जिसके लिए उक्त बैठक में लगभग 65 करोड के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त कार्य शीध्र ही प्रारम्भ होगे, जिससे राज्य सरकार के निर्देशानुसार डीएमएफटी से प्राप्त राशि का आमजन की सुविधा व खनिज प्रभावित क्षेत्र में विकास में व्यय होगा। सदस्य सचिव एवं खनि अभियन्ता चंदन कुमार ने डीएमएफटी  के विकास कार्यो पर विस्तृत जानकारी दी।

Share.
Leave A Reply