शिवगंज(हरीश दवे),

श्रीराम कथा के साथ हुआ हनुमान मन्दिर मूर्ति प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज-

_कथा वाचक रामानंद प्रभूजी को गजानंद मन्दिर से गाजों बाजों के साथ रथ में विराजमान कर कथा स्थल तक लाया गया

– पवित्र ग्रंथ श्री रामचरित्रमानस को विधायक ने सिर पर उठाकर कथा स्थल तक लाया

– पालिकाध्यक्ष सहित कई प्रबुद्धजनों ने की कार्यक्रम में शिरकत_

नगर के गोकुलवाड़ी में स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर के जीर्णोद्वार पश्चात सात दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज मंगलवार को श्रीराम कथा के साथ हुआ। इससे पूर्व पवित्र ग्रंथ श्रीरामचरित्रमानस को शोभायात्रा के रूप में गाजों बाजों के साथ कथा स्थल तक लाया गया। शहर के प्राचीन गजानंदजी मंदिर से श्रीरामचरित्रमानस को विधायक संयम लोढ़ा सहित लाभार्थियों ने अपने सिर पर उठाकर कथा स्थल तक लाया। इस दौरान कथा वाचक रामानंद प्रभूजी का भी धर्मप्रेमियों ने पूरी श्रद्धा के साथ सौमैया कर स्वागत किया। श्री रामकथा के शुभारंभ से पूर्व दोपहर 12 बजे वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक रामानंद प्रभूजी को सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर के ह्रदय स्थल प्राचीन श्री गजानंद मन्दिर से गाजों बाजों व ढ़ोल धमाकों के साथ शोभायात्रा के रुप में महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए कथा स्थल गोकुलवाड़ी चौक तक लाया गया।

*विधायक ने सिर पर उठाई पोथी*

इससे पूर्व गजानंदजी मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद फूल मालाओं से सजी श्रीरामचरित्रमानस को ढोल ढमाकों के साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने अपने सिर पर उठाकर पैदल चलते हुए कथा स्थल तक पहुंचे। प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में असीम उत्साह नजर आया। इस दौरान पोथी सिर पर उठाने का लाभ दूसरे,तीसरे व चौथे दिन की रामकथा के लाभार्थी परिवार रामदत्त गमनाराम भाटी,पुखराज देवाराम मंडोरा परिहार व गोडाना के छगनलाल हंजारजी परमार के सदस्यों ने भी लिया।

*श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ कथा में लिया भाग*

कथा स्थल पहुंचने पर मंच पर कथावाचक का आयोजक मंडल की ओर से विधायक संयम लोढ़ा का कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश परिहार ने साफा,पुष्पहार व दुपट्टा पहनाकर एवं शॉल ओढा कर स्वागत सम्मान किया। लाभार्थी माली समाज अध्यक्ष शंकरलाल सुंदेशा परिहार व माली नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष हितेश परिहार ने साफा,दुपट्टा व पुष्पहार पहनाकर किया। वहीं मंच पर मौजूद नगरपालिका चेयरमैन वजींगराम घांची व कृष्ण भक्त यदुनन्दन दास प्रभूजी का स्वागत कमेटी मंत्री रविन्द्र परिहार, कोषाध्यक्ष प्रकाश टांक, सदस्य महेन्द्र गहलोत,हर्षद गहलोत, विजय परिहार व हितेश भाटी ने किया। दोपहर डेढ़ बजे से प्रारंभ हुई श्रीराम कथा का श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ श्रवण किया।

*इन्होंने भी दी उपस्थिति*

कार्यक्रम में नगरपालिका चेयरमैन वजींगराम घांची,प्रतिपक्ष नेता लक्ष्मण परिहार,माली समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल सुंदेशा,पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल टांक,मांगीलाल गहलोत, युवा तुर्क हरीश परिहार, जिला कांग्रेस महासचिव पुखराज परिहार,नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदनलाल सांखला,मनोनीत पार्षद बंटी गहलोत,पूर्व पार्षद प्रकाश भाटी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मदन माली, महात्मा ज्योति बा फुले ब्रिगेड के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष भरत चौहान, सेवानिवृत शिक्षक अशोक गहलोत, हकमाराम परिहार सहित नगर के विभिन्न धार्मिक,राजनैतिक,सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों,प्रमुख लोगों के अलावा माली समाज महिला जागृति मंच,श्री महादेव मन्दिर मंडल एवं सनातन धर्म महिला सेवा समिति की ओर से श्रीमती कान्ता देवी परिहार, श्रीमती उषा सोनी,श्रीमती उषा अग्रवाल,ओमबाला परमार,देवी माली,जसोदा परिहार,मंजू माली,उषा गहलोत,पुष्पा परिहार,गोदावरी देवी सोलंकी,सीमा देवी इत्यादि अनेक धर्मप्रेमी महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दी। मंच का संचालन माली समाज सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष प्रकाश परिहार ने किया।

Share.
Leave A Reply