आबूरोड /सिरोही ,
रिपोर्ट मगनलाल ,
फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर महिलाओं की उमड़ी भीड़,
शहर समेत आसपास के ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं ,
विधायक जगसीराम कोली,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया,पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कार्यक्रम में की शिरकत ,
महिलाओं ने फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर आमजन महिलाओं को किया आव्हान ,
भाजपा मंत्री सतीश सेठ पालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा आकाश माली ने संभाली व्यवस्था ,
मानपुर स्थित ओपेरा मोल के सिनेमा हॉल में आज फिल्म द केरला स्टोरी को लेकर आयोजन किया गया.. इस फिल्म के आयोजन को लेकर सिनेमा हॉल में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया जिसके बाद इस फिल्म को देखने का शुभारंभ किया..।

.इस फिल्म को लेकर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली और शहर की महिला व आसपास की ग्रामीण अंचल की महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस फिल्म को देखा इस फिल्म को देखने के लिए काफी भारी उत्साह देखने को मिला.. कार्यक्रम में विधायक जगसीराम कोली,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,पूर्व जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया,पालिका अध्यक्ष मगन दान चारण समेत भाजपा के पार्षद व बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ इस फिल्म को देखा वहीं इस फिल्म को देखने के बाद महिलाओं ने केरला स्टोरी को लेकर काफी सराहना की और आमजन महिलाओं को भी इस फिल्म को देखने को लेकर सभी महिलाओं ने आमजन महिलाओं से भी अपील की इस दरमियान भाजपा जिला मंत्री सतीश सेठी उपाध्यक्ष रवि शर्मा आकाश माली ने व्यवस्था संभाली इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सांम्बरिया युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल छात्रसंघ अध्यक्ष छत्तर सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
