माउंट आबू । राजस्थान ।
रिपोर्ट किशनलाल,
प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना में माउंट आबू को सुकन्या समृद्धि योजना शहर घोषित करने पर हुआ सम्मान समारोह ।
समापन समारोह के साथ हुआ सम्मान ,
सांसद देवजी भाई पटेल ने किया डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2015 में घोषित सुकन्या समृद्धि योजना में जिस प्रकार से आज माउंट आबू को सुकन्या समृद्धि योजना शहर शत प्रतिशत कन्याओं के खाते खोले जाने पर माउंट आबू में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ ।

जिसके तहत समापन समारोह में मुख्य अतिथि सिरोही जालौर के सांसद देवजी भाई पटेल समारोह के अध्यक्ष समाराम गरासिया होटल उद्यमी गीता अग्रवाल मानिक भाई जोशी एवं सिरोही पाली के डाक अधीक्षक मनीष कुमार वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे इस अवसर पर माउंट आबू पोस्ट विभाग के अधिकारी कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जिन्होंने माउंट आबू को शहर घोषित कराने में विशेष भूमिका निभाई उनको ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया ।
सिरोही पाली के डाक अधीक्षक मनीष कुमार वर्मा माउंट आबू पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर विजय राज आबूरोड डाकघर के निरीक्षक ऐश्वर्या भटनागर शहीद माउंट आबू डाकघर के महेंद्र वर्मा मनीष सांखला भगवान सिंह मीना शाह ललित सिंह दीपक प्रजापत घोड़ा राम को सिरोही जालोर सांसद देवजी भाई पटेल ने ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
