सिरोही । राजस्थान ।

*श्रीकृष्ण के जीवन को जेहन में रखों, कभी हार नहीं सकोगे : लोढ़ा* –

_अंग्रेजी हुकुमत के समय से ग्वाला समाज के कब्जे में रही जमीन का पट्टा समाज को किया सुपुर्द_

शिवगंज(हरीश दवे),

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि हजारों-लाखों साल पुरानी हमारी सनातन संस्कृति में कई ऐसे महापुरूष हुए है जिनका जीवन हमें प्रेरणा प्रदान करता है। उनकी कही गई बातों को आज भी अनुसरण होता है। मानव जाति के इतिहास में भगवान श्रीकृष्ण से विलक्षण कोई प्रतिभा नहीं है। जो व्यक्ति भगवान श्री कृष्ण के जीवन को समझ ले वह जीवन में कभी असफल नहीं हो सकता, कभी किसी परिस्थिति में कमजोर नहीं हो सकता। विधायक लोढ़ा रविवार की शाम को छावणी में अंग्रेजी हुकुमत के समय से घोसी ग्वाला समाज के कब्जे में रही समाज की धर्मशाला का नगर पालिका प्रशासन की ओर से पट्टा बनाए जाने के बाद समाज को पट्टा सुपुर्द करने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर ग्वाला समाज की ओर से विधायक लोढ़ा का नागरिक अभिनंदन किया गया।

समारोह में पालिकाध्यक्ष वजींगराम घांची, पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी कुमावत, अधिशासी अधिकारी नीलकमलसिंह राणावत, पार्षद रूपादेवी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीना, पार्षद राजेश अहीर, दिनेश कुमार अतिथि के रूप में उपस्थित थे।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक लोढ़ा ने कहा कि प्रेम का नाम ही श्रीकृष्ण है और समाज में प्यार व खुशियां बांंटना यही धर्म है। विधायक ने कहा कि अपने जीवन में जो कठिनाईयां भगवान श्री कृष्ण ने देखी है वहीं किसी ओर से जीवन में नहीं देखी होगी। उनका जीवन आज भी मानव जाति को प्रेरणा देता है। विधायक ने कहा कि उनका जन्म जेल में हुआ, जन्म होते ही उन्हें एक टोकरी में उफनती हुई यमुना नदी को पार करना पड़ा। उनका बचपन जंगलों में गोवंश के साथ बीता। इतना ही नहीं भगवान इन्द्र के कोप से जब अतिवृष्टि हो गई उस समय महज सात साल की उम्र में गोर्वधन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा कर लोगों का जीवन बचाया। जिसके चलते इन्द्र का भी कोप खत्म हो गया। उस समय भगवान इन्द्र ने ही उन्हें गोविन्द नाम दिया। विधायक ने कहा कि महाभारत के समय जब अर्जुन ने युद्ध के मैदान में अपनों को सामने देख हथियार डाल दिए थे, उस समय उन्होंने जो गीता ज्ञान दिया वह पुस्तक आज विश्व की धरोहर बन गई। यह विश्व में वह एकमात्र धर्मग्रंथ है जिसकी जयंति मनाई जाती है। विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण ही में ही वह विलक्षण प्रतिभा थी, जिन्होंने समुद्र पर द्वारिका नगरी बना दी। उन्होंने ग्वाला समाज के लोगों से कहा कि आप सभी उसी परंपरा के वारिस है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन को जेहन में रखोगे तो कभी असफल नहीं होंगे।

*विकास के कामों में कोई कमी नहीं*

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चार साल पहले जब आपने मुझे अपना प्रतिनिधि चुनकर विधानसभा में भेजा था उस समय से अब तक विकास के कामों में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। विकास के निरंतर कार्य हो रहे है। विधायक ने कहा कि जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मेडीकल कॉलेज, नर्सिग कॉलेज, वेटनरी कॉलेज, संस्कृत महाविद्यालय, वेद विद्यालय, लॉ कॉलेज, सिरोही में महिला महाविद्यालय को क्रमोन्नत करवाने, शिवगंज में महिला महाविद्यालय कालंद्री व कैलाशनगर में महाविद्यालय खुलवाने के अलावा 40 विद्यालयों को सीनियर सैकंडरी में क्रमोन्नत करवाने के कार्य किए गए है। इन सबका फायदा हमें तभी मिल सकेगा जब हम यह संकल्प लेंगे कि हम अपने बच्चों को उच्च शिक्षा अवश्य प्रदान करवाएंगे। विधायक ने कहा कि इन चार सालों के दौरान चिकित्सा सेवाओं का भी विस्तार किया गया है। शिवगंज के चिकित्सालय को जिला अस्पताल में क्रमोन्नत करवाने के साथ ही नवीन भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपए स्वीकृत करवाए गए है। आसपास के कई गांवों में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने के अलावा संचालित चिकित्सालयों को क्रमोन्नत करवाने के कार्य, सडक़ों का सुदृढीकरण व नवीनीकरण, शिवगंज में रिवर फं्रट और अब पांच करोड़ की लागत से डिग्गीनाडी के सौन्दर्यकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो रहा है। शिवगंज की नगर पालिका का नवीन भवन बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही इसका उद्घाटन होने के बाद यहां विधिवत रूप से पालिका कार्यालय प्रारंभ हो जाएगा।

*विधायक ने सुपुर्द किया पट्टा*

इस अवसर पर विधायक एवं पालिकाध्यक्ष ने ग्वाला समाज के अध्यक्ष रामलाल सागर सहित समाज के पंच पटेलों एवं प्रबुद्धजनों को समाज का पट्टा सुपुर्द किया। इस अवसर पर समाज की ओर से विधायक लोढ़ा का नागरिक अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व समाज की ओर से अतिथियों का भी पुष्पहार व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद राजेश अहीर ने कहा कि ग्वाला समाज पिछले लंबे समय से इस भूमि का पट्टा प्राप्त करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन आशानुरूप सफलता नहीं मिली। उन्होंने पट्टा प्रदान करवाने के लिए विधायक का आभार प्रकट करते हुए कहा कि समाज सदैव ही उनका ऋणी रहेगा। इसके लिए उन्होंने विधायक का आभार भी प्रकट किया। समाज के मोतीलाल अहीर ने विधायक एवं नगर पालिका प्रशासन का आभार प्रकट किया।

*इनकी रही मौजूदगी*

कार्यक्रम में पार्षद हबीब शेख, कस्तुर घांची, पूर्व पार्षद शंकरलाल, मधुदेवी, जितेन्द्रसिंह सगालिया, ईश्वरसिंह वेरा, प्रकाश अहीर, समाज अध्यक्ष रामलाल सागर, मोतीलाल रैकवार, धन्नालाल अहीर, जितेन्द्र कुमार सागर, घनश्याम सागर, आशीष रैकवार, ओमप्रकाश रैकवार, श्रीमती शकुंतला देवी, मधु मैडम, नेहरुलाल अहीर, सोहनलाल अहीर, अशोक मिस्त्री, नरेन्द्र अहीर सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply