सिरोही । राजस्थान ।

सिरोही नगर परिषद आयुक्त पद पर सुशील पुरोहित नियुक्त ।

सिरोही(हरीश दवे)

सिरोही नगर परिषद आयुक्त पद का पद भार सुशील पुरोहित ने कार्य वाहक आयुक्त महेंद्र सिंह राजपुरोहित से ग्रहण किया।इस अवसर पर नगर परिषद के स्टाफ,उपस्थित पार्षदो व ठेकेदारो ने उनका मुह मीठा करा फुल मालाओं से लाद स्वागत किया।

सिरोही में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्य रत मृदु भाषी सुशील पुरोहित को पूर्व आयुक्त अनिल झींगोंनिया के एपीओ होने के बाद लंबे अंतराल से रिक्त पद पर सिरोही स्थापना दिवस व रूटीन कार्यो के लिए जिला कलेक्टर ने जावाल अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह राजपुरोहित को आयुक्त कार्यवाहक लगाया व इसी बीच डीएलबी ने पाली से अभिलाषा सिंह को आयुक्त लगाया लेकिन उन्होंने ज्वॉइन नही किया।इसी बीच महंगाई राहत केम्प व नगर परिषद के दैनिक प्रशाशनिक कार्यो में आ रही बाधाओं के निवारण में जनता की मांग विधायक लोढा तक पहुची।इसी बीच जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल ने आदेश जारी सुशील पुरोहित को आयुक्त पद भार ग्रहण करने के निर्देश दिए।।

नव नियुक्त कार्यवाहक आयुक्त सुशील पुरोहित ने कहा की उनकी प्राथमिकता नगर में सफाई व्यवस्था को दुरस्त करने,रात्रि कालीन बिजली व्यवस्था को ठीक ठाक रखने व आम जन की जन समस्याओं के त्वरित राहत के समाधान में प्राथमिकता रहेगी व राज्य सरकार के महंगाई राहत केम्प व प्रशास्ग्न शहरों के संग अभियान को सफल बनाने के साथ राज्य सरकार की फ्लैग शिप योजनाओ से जन जन को लाभांवित करने का प्रयास रहेगा।

Share.
Leave A Reply