जालोर , राजस्थान।
जालोर । श्रम राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने बुधवार को जालोर की सांचौर पंचायत समिति की विरोल ग्रा.पं. में महंगाई राहत के मोबाईल कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंप में श्री विश्नोई ने कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में आमजन को महंगाई से राहत दिलाने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत रजिस्ट्रेशन करवाने पर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए।

