झाडोलीवीर में आयोजित शिविर में 600 व्यक्तियों का हुआ पंजीयन ।

_- विधायक लोढ़ा ने शिविर का निरीक्षण कर ग्रामीणों को वितरित किए मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड

– झाडोलीवीर से तलेटा तक ग्रेवल सडक़ के डामरीकरण की स्वीकृति की भी दी जानकारी

– ग्रामीणों से महंगाई राहत केम्प में अपना पंजीयन करवाने की अपील_

शिवगंज(हरीश दवे),

राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे महंगाई राहत केम्प के तहत बुधवार को शिवगंज पंचायत समिति क्षेत्र के झाडोलीवीर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने निरीक्षण कर अधिकारियों को ग्रामीणों के कार्यो का त्वरित निराकरण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक ने लाभांवित परिवारों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का भी वितरण किया।इस अवसर पर शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक लोढा ने महंगाई राहत केम्प में होने वाले कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि जो भी लाभार्थी परिवार राज्य सरकार की ओर से संचालित होने वाली योजनाओं का लाभ उठा रहे है, वे इन शिविरों में आकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाए ताकि उन्हें बढ़े हुए लाभ मिल सके। इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत संचालित पेंशन योजना में एक हजार रूपए मासिक पेंशन किए जाने तथा प्रतिवर्ष उसमें 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि महंगाई राहत केम्प के माध्यम से जो भी व्यक्ति अपना पंजीयन करवाता है उसे गैस सिलेंडर भी मात्र पांच सौ रूपए की राशि में उपलब्ध होगा। इसके अलावा चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के माध्यम से पूर्व में होने वाले 10 लाख रूपए तक के नि:शुल्क उपचार की जगह अब 25 लाख के नि:शुल्क उपचार, काश्तकारों के लिए २ हजार युनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा सहित अन्य लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में विधायक ने ग्रामीणों को झाडोलीवीर से तलेटा तक डाकरीकरण सडक़ स्वीकृत होने की जानकारी दी। इस अवसर पर कैलाशनगर में राज्य सरकार की ओर से स्वीकृत कॉलेज के लिए भवन निर्माण की घोषणा करने वाले भामाशाह टोरसो ग्रु्रप के शंकरलाल माली का बहुमान भी किया गया। *शिविर में हुआ 600 लोगों का पंजीयन* झाडोलीवीर में आयोजित इस शिविर में पंजीयन किया जाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही विधायक ने शिविर में 18 पुश्तैनी पट्टे, 11 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृतियां, पांच जोब कार्ड का भी वितरण किया। शिविर में जन्म, मृत्यु तथा विवाह के पंजीयन का कार्य भी किया गया। महंगाई राहत केम्प में गांव की जीवीबाई रेबारी तथा मदनसिंह का 9 योजनाओं में पात्र होने पर पंजीयन किया जाकर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का वितरण किया गया। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया।

*इनकी रही मौजूदगी*

शिविर में विकास अधिकारी सुश्री हेमलता विश्नोई, सरपंच मोवनी देवी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल, नायब तहसीलदार पुखराज रावल, दीपक बंजारा, शंकरलाल, सहायक अभियंता नितीन डाबी, भामाशाह शंकरलाल माली, राजू भाई रावल, पूर्व सरपंच अचलाराम मेघवाल, उपसरपंच उगमसिंह, पंचायत समिति सदस्य पायल रावल, ग्राम विकास अधिकारी मंजीतसिंह चौधरी, सुनील खिलेरी, रविन्द्रपाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply