विधायक लोढ़ा ने आदर्श कॉपरेटिव सोसायटी में फंसे पैसे दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किया पत्र प्रेषित

आबूरोड(हरीश दवे)

विधायक संयम लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आबूरोड प्रवास के दौरान मानपुर हवाई पट्टी पर उनका स्वागत अभिनंदन किया। लोढ़ा ने प्रधानमंत्री को चार पत्र प्रेषित कर जन अपेक्षाओ से अवगत कराया। विधायक संयम लोढ़ा ने पत्र प्रेषित कर बताया कि सिरोही जालौर पाली सहित राजस्थान व अन्य राज्यों के शहरों में खोली गई इस सोसाइटी द्वारा करोड़ों रुपए का निवेश किया गया था। इस सोसायटी ने सिरोही जिले की गरीब जनता, आदिवासी एवं दलित छोटे व्यापारी सहित अन्य का बड़ी मात्रा में निवेश ऐसा हुआ है, सोसायटी में पैसा फंसे होने से आमजन की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। लोढ़ा ने पत्र में यह भी बताया कि भारत सरकार की संस्थाओं इडीं (ED), आयकर विभाग ने आदर्श सोसायटी की संपत्तियों को अटेच कर रखा है। इनमें निवेशकों का पन्द्रह हजार करोड़ रुपया फंसा है। भारत सरकार ने गुजरात के एक पूर्व आई ए एस. को अवसायक नियुक्त कर रखा है। वो कोई काम नहीं करते हैं। कृपया सोसायटी की संपत्तियो को नीलाम कर निवेशकों का पैसा दिलाये। सोसायटी पर 45 हजार प्रकरण दर्ज है।

*केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने-*

विधायक संयम लोढ़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र प्रेषित कर सिरोही में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने की मांग की। सिरोही जिले में करीब एक दर्जन महाविद्यालय संचालित हैं। उच्चतर शिक्षा के लिए सिरोही, पाली, जालोर जिले के विद्यार्थियों को अन्यत्र जाना पड़ता है। लोढ़ा ने सिरोही में केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्वीकृत करने की मांग रखी।

*सिरोही जिला मुख्यालय को रेल सेवा से जोड़ने की मांग -*

विधायक संयम लोढ़ा ने मोदी को प्रेषित पत्र में बताया कि आपकी सरकार के प्रथम कार्यकाल 2014-19 में सिरोही जिले के पिंडवाडा से बागरा रेल लाईन का सर्वे करवाया गया था। इस कार्य की स्वीकृति की लम्बे समय से मांग है। कृपया स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करें। *सिरोही में एयरपोर्ट स्वीकृति की भी मांग रखी ।

* विधायक संयम लोढ़ा ने सिरोही में एयरपोर्ट स्वीकृति की भी मांग रखी।

लोढ़ा ने मोदी को सौपे पत्र में बताया कि सिरोही में करीब चालीस वर्ष से हवाई पट्टी है। लम्बे समय से यहां एयरपोर्ट स्वीकृति अपेक्षित है। आपने कोटा में एयरपोर्ट स्वीकृत किया हैं। इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने एवं देश-दुनिया में फैले यहां के प्रवासियों को सुविधा प्रदान करने के लिए सिरोही जिला मुख्यालय पर एयरपोर्ट स्वीकृत करने का कष्ट करें। लोढ़ा ने बताया कि जिले में पर्याप्त उद्योग भी लगे हुए हैं।

Share.
Leave A Reply