सिरोही(हरीश दवे) ,
राजस्थान के निर्माता व स्वतन्त्रता सेनानी ,संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य गोकुल भाई भट्ट की आदम कद प्रतिमा नक्की लेक माउंट में लगाने की पीएम मोदी से मांग,
स्वयंसेवी संस्था”द हिन्दू वेव” ने जिला कलेक्टर को प्रधान मंत्री के नाम सौपा ज्ञापन,
जिला मुख्यालय पर हवाई सेवा शुरू करने के साथ जिले में धार्मिक पर्यटन की रखी मांग, सिरोही जिला मुख्यालय की हवाई पट्टी से नियमित हवाई सेवा व माउण्ट आबू पर राजस्थान निर्माता व संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य देश के सपुत स्व. गोकुल भाई भट्ट की आदमकद प्रतिमा नक्की झील पर लगवाने की मांग स्वयं सेवी संस्था द हिन्दू वेव सोसाइटी फ़ॉर सोसिअल एंड रिलिजियस एक्टिविटीज के संयोजक हरीश दवे ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दे कर की। ज्ञापन देते हुए हिन्दू वेव के संयोजक हरीश दवे ने माननीय प्रधान सेवक, देश के चोकीदार जन-जन की आस भारत की आत्मा की पुकार विश्व नायक प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी आजादी के अमृत महोत्सव काल में देश के पुराण वर्णित अर्बुदारण्य क्षैत्र के सिरोही जिले में 10 मई को पधारने पर आपका स्वागत है व आप जैसे राजऋषि प्रधानमंत्रीजी की चरण रज धुली इस पावन धरा पर पड़ने के बाद अवश्य भारत व राजस्थान के इस विपुलतम धार्मिक पर्यटन प्राकृतिक वैभव व ऐतिहासिक साक्ष्यों की स्थली के गवाक्ष जिले की दशा व दिशा अवश्य बदलेगी।

सिरोही जिले की जनता की बहुप्रतिक्षित मांगे आजादी के बाद विभिन्न राजनैतिक दलों से नामी गरामी भारतीय हस्तियां सिरोही से संसद में पहुँची पर आदिवासी बाहुल्य जिले के विकास में अहम कार्य कभी नही हुए तथा माउण्ट आबू के प्राकृतिक व धार्मिक महत्व का जहा विनाश चल रहा हैं वहीं माउण्ट आबू सेन्चूरी भी पूर्णतया अस्तित्व में नहीं आयी और माउण्ट आबू पर केन्द्र व राज्य सरकार की नितियों से अब तक वो विकास नहीं हो पाया जो प्रदेश के अहम हिल स्टेशन माउण्ट आबू में होना चाहिए। दवे ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा की
आजादी के अमृत महोत्सव काल में सिरोही जिले व राजस्थान के सपूत स्व. गोकुल भाई भट्ट जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में महात्मा गाँधी, पंण्ड़ित जवाहरलाल नेहरू, वल्लभ भाई पटेल, भीमराव अम्बेड़कर व अग्रिम पंक्ति के नेताओं के साथ मुम्बई, गुजरात व राजपूताना में सैनानी के रूप में कार्य किया व 6 साल जेल यातना भोगी। राजस्थान में प्रजामण्ड़ल का गठन कर देशी रियासतों व ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ आन्दोलन किये व राजस्थान के गठन तक उनकी अहम भूमिका रही व जिनकी वजह से माउण्ट आबू आज राजस्थान का सिरमोर हैं उसे राजस्थान में विलय करवाने के लिए पहले गृहमंत्री सरकार वल्लभभाई पटेल के सामने आन्दोलन छेडना पड़ा था जिन्हें 10 हजार आदिवासीयों का सहयोग मिला और आज आबू राजस्थान में है। इन्हीं स्व. गोकुल भाई भट्ट ने देश के संविधान निर्माण में सदस्य के रूप में सहयोग दिया तथा दिवंगत प्रधानमंत्री इन्दिरा गाँधी द्वारा थोपे अपातकाल का भी विरोध कर संविधान की रक्षा की व 18 महिने जेल यातना भुगती। ऐसे राष्ट्र नायक को आजादी के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने भविष्य की पीढी की उनके कार्यो की याद रहे उनकी स्मृति मंे कोई आदम कद प्रतिमा नहीं लगवाई।

माननीय प्रधानमंत्री महोदय से करबद्ध जिले की जनता की तरफ से निवेदन है कि आप स्वयं राष्ट्र के सपूत स्व. गोकुल भाई भट्ट के जीवन संघर्ष व आन्दोलनों की जानकारी ले व उचित लगे तो माउण्ट आबू नक्की लेट पर ’’स्टेच्यू आॅफ लिबर्टी’’ राजस्थान स्व. गोकुल भाई भट्ट की आदम कद राजस्थान में सबसे ऊँची प्रतिमा भारत-सरकार से लगवाने का श्रम फरमावें।तथा सिरोही जिला मुख्यालय जालोर, पाली व उदयपुर जिले के केन्द्र में बसा हुआ हैं इन तीनों जिलो में धार्मिक पर्यटन की विपुल संभावना है व प्रवासीयों की नियमित आवाजाही है तथा सिरोही जिले के देवस्थान बोर्ड के अधिन सारणेश्वर महादेव व अन्य 52 मंदिर जो सदीयों पुराने व पर्यटकों की नजरों से वंचित हैं वहां पर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिले तथा सारणेश्वर महादेव मंदिर वाराणसी के काशी विश्वनाथ की तरह काॅरिडोर बने ताकि धार्मिक पर्यटन बने तथा राजनीतिक नेतृत्व की कमजोरी व राजनेताओं के माउण्ट आबू से अनेक कारणों से लगाव के चलते सिरोही की हवाई पट्टी में हवाई सेवा शुरू करवाने मंे जनता व प्रवासियों की मांगो को नजरअंदाज किया जा रहा है।



माननीय प्रधानमंत्री महोदय इस बाबत भी स्वरूचि लेकर इस दिशा में ठोस कार्यवाही करावें क्योंकि देश की जनता सांसद के रूप में आपको वोट देती हैं और जिले की जनता आपसे पूर्ण अपेक्षा रखती है कि भारत-सरकार का पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय इस बाबत् आवश्यक कार्यवाही कर नक्की झील पर स्व. गोकुलभाई भट्ट के आदम कद प्रतिमा, सारणेश्वर महादेव मंदिर में काॅरिडोर व धार्मिक पर्यटन सर्किट बनाने तथा सिरोही जिला मुख्यालय पर हवाई सेवा शुरू हो सके इसकी घोषणा आप आबूरोड़ प्रवास के दौरान जिले वासियों को अभूतपूर्व सौगात देंगे व आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में राजस्थान की जनता को भी राजस्थान के इतिहास में स्व. गोकुल भाई भट्ट के योगदान से महान स्वतंत्रता सैनानी को वो महत्व देंगे जो किसी भी राजनीतिक दल ने नहीं दिया।
