सिरोही(हरीश दवे)

*सिरोही में भाजपा की प्रेस वार्ता*

*नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व प्रदेश महामंत्री भजनलाल ने किया पत्रकारों को संबोधित*

*कांग्रेस की ए औऱ  बी टीम अंतर्कलह को साधने के लिए भाजपा को कंधा ना बनाये: राजेन्द्र राठोड़*

*10 मई को होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की सभा जोधपुर संभाग की सबसे बड़ी सभा होगी : राजेन्द्र राठौड़*

*गहलोत सरकार ने की साढे 4 साल जन घोषणाओं की वादा खिलाफी और अब महंगाई राहत का ढोंग:राजेन्द्र राठौड*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वादा पूरा करते हैं ,10 मई को उन्हें आबूरोड  विशाल सभा को करेंगें सम्बोधित : भजनलाल शर्मा*

*भाजपा प्रदेश एवं कि जिला स्तरीय टीम ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों में युद्ध स्तर पर जुटी है: भजनलाल शर्मा*

*सिरोही में भाजपा की प्रेस वार्ता नेता*

 *प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ व भाजपा महामंत्री भजन लाल शर्मा प्रेस वार्ता को संबोधित किया |*

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आबू में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा संभाग की सबसे बड़ी सभा होगी, जिसमें 14 विधानसभाओं के बूथ समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है, पाली सिरोही व जालोर के आम जनों को पीले चावल बांटकर इस आमसभा में आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है आदिवासी समाज की 5 हज़ार से अधिक महिलाएं पारंपरिक आदिवासी परिधान में सभा की शोभा बढ़ाएंगी, प्रधानमंत्री की इस सभा का उद्देश्य राजनीतिक नहीं वरन जन भावना के प्रति उत्तरदायित्व से जुड़ा हुआ है जो कि 7 महीने पहले नरेंद्र मोदी माउंट आबू की पावन धरती पर आए थे और नियमों के चलते रात्रि 10:00 बजे संबोधित  नहीं कर पाए थे  उन्होंने वादा किया था कि वह जल्द ही उन्हें आकर जनता से मिलेंगे, और अब वह अपने वादे के अनुसार पुणे जनता के बीच आ रहे हैं तो इसको लेकर जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है*

*सचिन पायलट की प्रेस वार्ता में दिए गए बयान पर बोलते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार का अंतरकलह  अब सड़कों पर उतरने वाला है यह जन संघर्ष यात्रा ना होकर कांग्रेस संघर्ष यात्रा साबित हो चुकी है, साढ़े 4 सालों की यह संघर्ष की लड़ाई अब सड़कों पर आ चुकी है संसदीय परंपरा के इतिहास में कांग्रेस के शासनकाल में नाकारा, निकम्मा व गद्दार जैसे अशोभनीय शब्द मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बोले गए यह अंतरकलह की पराकाष्ठा को दर्शाता है, राजस्थान की जनता वह दिन नहीं भूल सकते जब अलग-अलग होटलों में कांग्रेस की सरकार महीने भर से अधिक समय तक बंद रही और शुरू से ही इनकी प्रदेश जनता के प्रति  कोई जवाबदारी नहीं है,*

*राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की ए और बी टीम सत्ता के संघर्ष के लिए लड़ रही है और भारतीय जनता पार्टी को कंधा बनाने का काम किया जा रहा है, यही वजह है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट भाजपा नेताओं अनर्गल बयान बाजी करते रहते हैं  पूर्वती भाजपा सरकार पर आरोप लगाने वाले सचिन पायलट सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे विधानसभा में सदस्य भी हैं लेकिन विधानसभा में एक बार भी नहीं बोले अनेकों बार कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए तब भी नहीं बोले, और साढ़े 4 साल बाद उन्हें यकायक याद आया और वह पूर्वर्ती सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए मांग कर रहे हैं हमारा कहना है कि प्रदेश कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री हैं प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है सचिन पायलट विधायक के नाते सरकार की हिस्सा है हमने किसी जांच के लिए कभी मना नहीं किया, जितनी मर्जी जांच कराए भाजपा इसके लिये तैयार है,*

*राठौड़ ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने प्रत्यक्ष रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगाए हैं कि पैसे से राजनीति करने वाले व्यक्ति को हर जगह पैसा ही नजर आता है, दूसरी ओर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिखावे और झूठे विकास की राजनीति कर रहे हैं राजस्थान की कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है बड़ी बड़ी जन घोषणाए करने वाले गहलोत ने प्रदेश की 7 करोड़ जनता के साथ वादाखिलाफी की है जन घोषणाओं में महंगाई से राहत दिलाने का वादा करने वाली अशोक गहलोत सरकार ने कहा था कि प्रदेश में  सत्ता में आने पर पेट्रोल और डीजल के दामों पर वेट कम किए जाएंगे, जनता को सस्ती बिजली दी जाएगी लेकिन साढ़े 4 साल बीत जाने के बाद भी उन्हें इन वादों की याद नहीं आई और अब झूठे दिखावे की महंगाई राहत कैंप के जरिए राहत की बजाय जनता के लिए आफत का काम कर रहे हैं, भाजपा सरकार के समय विधवा पेंशन दी जाती रही और समय-समय पर बढ़ोतरी भी की हमारी सरकार  समय की गई साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के पात्रता वाले लाभार्थियों को स्वतः ही विधवा पेंशन दी जाती थी गई लेकिन महंगाई राहत कैंप में प्रदेश की विधवा बहने लंबी-लंबी कतारों में खड़ी है, और अंत में उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फोटो लगा हुआ कार्ड मिलता है किंतु लाभ नही, रक्षाबंधन के त्यौहार पर शोक गहलोत सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन देने का वादा किया था इसे सरकार अब तक पूरा नहीं कर पाई इस योजना के लिए राज्य सरकार ने 18 हज़ार करोड़ की राशि खर्च करने का प्रस्ताव रखा था जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है अब इन्होंने आगे डेट बढ़ा दी है लेकिन आने वाले समय में आचार संहिता में यह वादा भी गायब हो जाएगा,*

*भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्रकार वार्ता संबोधित करते हुए कहा कि 10 मई को आबू रोड स्थित हेलीपैड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वादा पूरा करने के लिए 7 महीने बाद आ रहे हैं पिछली सभा में विलंब के चलते 10:00 बजे बाद ध्वनि यंत्रों का प्रयोग के नियमों का उल्लंघन ना करने के कारण वह सभा को संबोधित नहीं कर सके थे उन्होंने विशाल जनसमूह के सामने नतमस्तक होकर क्षमा मांगते हुए कहा था कि मैं उन्हें आपके समक्ष पुनः आऊंगा इसी के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे , जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय कार्यकर्ता कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं, कार्यक्रम स्थल पर 3 विशाल पंडाल बनाए गए हैं, आमजन के बीच सभा को लेकर जबरदस्त उत्साह है और अनुमान से अधिक संख्या कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने संभावना के चलते पंडाल का आकार बढ़ाया गया है, पंडाल के ठीक सामने 8 फुट ऊंचा मंच बनाया गया है जिस पर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशाल जनसमूह को संबोधित करेंगे*

*भजन लाल शर्मा ने कहा कि जालौर सिरोही पाली एवं आसपास के अन्य इलाकों से आने वाले लोगों के बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था की गई है साथ ही गर्मी के चलते नमी बनाए रखने के लिए स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए गए हैं जिससे वातावरण में नमी रहेगी, कार्यकर्ताओं के लिए जल की सुचारू व्यवस्था रहेगी*

*भजन लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, तीनों जिलों के जिलाध्यक्ष जिले के अधिकारी, मंडल कार्यकर्ता, बूथ समिति के हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे, हमारे प्रदेश के वरिष्ठ नेता व प्रदेश पदाधिकारी आसपास के इलाकों का लगातार दौरा कर रहे हैं और आमजन को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करने हेतु बैठक कर रहे हैं, सभा स्थल पर कार्यक्रम को व्यवस्थित और ऐतिहासिक करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं माउंट आबू की पावन धरा पर दूसरी बार वह मंत्री मोदी आ रहे हैं जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी की पूरी टीम पूर्ण रूप से तैयार है कार्यक्रम स्थल पर मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए आरक्षित स्थान है, पंडाल महिला व पुरुषों के लगता है साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए मार्गदर्शक चिन्ह लगाए गए हैं, कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ आसपास के मुख्य रास्तों एवं मुख्य बाजारों में भाजपा पताकाएं लगाई जा गई है, यह सभा की संभावित की ऐतिहासिक सभा होगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश राजस्थान की साढ़े सात करोड़ जनता तक जाएगा*

Share.
Leave A Reply