विधायक गरासिया ने सिवेरा स्कूल में दिया फर्नीचर ।
आबू पिंडवाड़ा विधायक ने रा उ मा स्कूल सिवेरा में छात्र छात्राओं के फर्नीचर की समस्या को सुनकर तुरन्त 184900 रु स्वीकृत करके 100 स्टूल टेबल अपने कोटे से विद्यालय में भेंट किये।
इस सम्बंध में शिक्षक जसवंत सिंह व भीम सिंह ने उनके निवास पर भेंट करके छात्रों के बैठने की समस्या को लेकर बात की विधायक समाराम गरासिया ने तुरंत फर्नीचर देने का वायदा किया और जिला परिषद ने राशि स्वीकृत करके कार्य कारी एजेंसी समग्र शिक्षा को बनाया और समग्र शिक्षा ने फर्नीचर खरीद कर सोमवार को विद्यालय में पहुचा दिया विधायक के इस कार्य की गाव में प्रशंशा की गई वही छात्रों में फर्नीचर को लेकर अपार उत्शाह है इसी क्रम में स्टाफ व ग्राम वाशियो ने भी 71 स्टूल टेबल की राशि 100000 शामिल की थी अब स्कूल में 171 स्टूल टेबल हो गए है प्रधानाचार्य बाबुलाल मीणा व ग्राम वाशियो ने विधायक की पुनित कार्य के लिए आभार व्यक्त किया है।

