V24 न्यूज ।

पिंडवाड़ा, राजस्थान ।

ओपीएस बुढ़ापे का सम्मानजनक सहारा : गहलोत

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील उपशाखा पिण्डवाड़ा की सत्राँत बैठक एवं स्वागत समारोह सम्पन्न हुआ l संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोहरसिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश चुनाव में धर्मेंद्र गहलोत के दोबारा प्रदेश मुख्यमहामंत्री तथा डॉ.हनवंतसिंह मेड़तिया के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने उनका साफा और मालाएं पहनाकर स्वागत किया l अपने उद्बोधन में गहलोत ने कहा कि हमारे संगठन द्वारा शिक्षक हित में की गई हर मांग को प्रदेश सरकार ने मान कर समाधान निकाला हैं और ओ पी एस देकर बुढ़ापे में सम्मानजनक जीने का सहारा दिया है l इसी तरह आर जी एच एस सहित कर्मचारी हित की योजनाओं की खुले मन से सराहना की l डॉ हनवंतसिंह मेड़तिया ने सदस्यता अभियान के सफलता की अपील की l ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर सिंह चौहान ने मंच संचालन करते हुए सभी का iआभार प्रकट किया l

बैठक में जगदीश खंडेलवाल, प्रधानाचार्य मनोहरलाल, रमेशकुमार, शैतानसिंह खींची, रमेश दहिया, अमित लोहार महेंद्रसिंह घड़िया,कांतिलाल मीणा, गुरुदीन वर्मा, रघुनाथ मीणा, गणपतसिंह भाटी, अशोक मालवीय, गोपाल रावल, धन्नाराम गरासिया, सुरेश वसेटा,मोतीराम देवासी, मगनलाल परिहार, नारायणलाल गर्ग,गोपाल सिंह, शांतिलाल लोहार, दिनेश मीणा, गणपत सिंह पंवार, उमेदकंवर,हेमलता पाराशर,सुशीला चौहान, इंदिरा कुमारी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे l

Share.
Leave A Reply