कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगल वार को आएंगे माउंट आबु,

सीएम गहलोत ,प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा के भी आने की संभावनाजिले भर के कोंग्रेसियो में उत्साह,

सिरोही(हरीश दवे)

कांग्रेस नेता एवं पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को प्रातः9 बजे माउंट आबू आयेंगे।वे पोलोग्राउण्ड पर उतरकर वहां से माउंट आबू में ही पंचायती राज संगठन द्वारा आयोजीत स्वामीनारायण धर्मशाला में कांग्रेस ट्रेनिंग कैंप में शिरकत करेंगे।व माउंट आबू से पुनः उदयपुर जाएंगे। कोंग्रेस संगठन के थिंक शिविर संकल्पकैंप में प्रभारी मंत्री महेंद्र चौधरी, राजस्व मंत्री रामलाल जाट व मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे व पीएम मोदी के 10 तारीख को आबूरोड प्रवास से पूर्व राहुल गांधी के माउंट आबू का दौरा घोषित होने कोंग्रेसियो में भी भीषण गर्मी में साहस का संचार हुआ।और यह संयोग ही है की कर्नाटक विधानसभा में चुनाव प्रचार खत्म कर कोंग्रेस व भाजप पार्टी के दिग्गज पूर्व रास्ट्रीय अध्य्क्ष राहुल गांधी व पीएम मोदी के प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले में आगमन को आगामी राजस्थान विधान सभा चुनावों की तैयारियों का बिगुल जिले की आबू की धरा से गूंजेगा।

Share.
Leave A Reply