10 मई को कार्यकर्ताओं से आबूरोड पहुंचने का किया आव्हान ।

शिवगंज(हरीश दवे)

भाजपा ग्रामीण मंडल पोसालिया की बैठक गांव आल्पा में आयोजित की गई। पोसालिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रताप परमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई बैठक में आगामी दिनांक 10 मई को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिरोही जिले के आबूरोड में आगमन एवं विशालकाय सभा को संबोधित करने सहित कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु आयोजित की गई।

अध्यक्ष परमार ने बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा 10 मई को आबूरोडपहुंचकर आम सभा में भाग ले, बैठक में मंडल महामंत्री शंकर लाल कुमावत, भंवर रावल, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फूटरमल प्रजापत, युवा मोर्चा के मंडलअध्यक्ष चंदन सिंह रोवाडा, मंडल उपाध्यक्ष रावताराम देवासी जोगापुरा, मंडल मंत्री कपाराम देवासी, नाहर सिंह रोवाडा, सरवन प्रजापत, रंजीत सिंह सोहनलालराणा हकमाराम सुथार, सोपाराम देवासी भूरसिंह आशाराम देवासी बाबूलाल मगाराम मीणा देवाराम मीणा पहाड़ सिंह सैसाराम मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply