पीएम के आबूरोड आगमन को लेकर भाजपा पालडी एम ग्रामीण मंडल की बैठक हुई आयोजित ।

पोसालिया(हरीश दवे)

निकटवर्ती ग्राम पालड़ी एम में भारतीय जनता पार्टी पालड़ी एम ग्रामीण मंडल की बैठक पूर्व राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, दामोदर अग्रवाल , पूर्व जिलाध्यक्ष भीलवाडा, पूर्व विधान सभा उपाध्यक्ष श्रीमति तारा भंडारी के सानिध्य एवं नरपत सिंह राडबर की अध्यक्षता में आयोजित हुई आगामी 10 मई बुधवार के दिन भारत देश के यशश्वी प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी सिरोही जिले के आबूरोड में आगमन एवं विराट सभा को संबोधित करने सहित कार्यक्रम में शिरकत करने हेतु बैठक आयोजित की गई ।

बैठक को ओटा राम देवासी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा 10 मई को आबूरोड पहुंच कर आम सभा में भाग ले , दामोदर अग्रवाल ने भी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी दी बैठक को भाजपा नेता दिलीप सिंह , श्रीमतीतारा भंडारी, सुरजपाल सिंह,एवं नरपत सिंह राडबर ने भी संबोधित किया बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष लुंबा राम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपत सिंह राठौर, ठाकुर बिशन सिंह जी देवड़ा, मंडल उपाध्यक्ष नारायण सिंह, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मगाराम , मोतीराम मीणा, अजीत सिंह रूखाडा, श्रवण सिंह, लसा राम देवासी, प्रभुराम मीणा,सुमेर सिंह, मानका राम, छोटे लाल,लक्ष्मण सुथार, मालम सिंह,कालूराम, कल्पेश बोराणा, जिला परिषद सदस्य पदमा मीणा, इंद्र सिंह, महीपाल सिंह,राजेंद्र सिंह,कलाराम देवासी, गिरधारी सिंह, रणजीत देवासी, सुकेंद्र सिंह, महावीर सिंह,जुजाराम ,पंचायत समिती सदस्य छगन सिंह, श्रवण कुमार, अजीत कुमार, गुरगा राम, सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने शिरकत की ।

Share.
Leave A Reply