V24 न्यूज । जयपुर ।
जयपुर जिले में महंगाई से राहत मिलने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के चुनिंदा स्थानों पर अवकाश के दिन भी महंगाई राहत कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 7 हजार 930 मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड जारी किए गए। अब तक 21 लाख से ज्यादा कार्ड जारीजिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैंप 24 अप्रैल को शुरू हुए थे, जिसके बाद अब तक जिले में कुल 21 लाख 62 हजार 634 गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं। इनमें मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के तहत 3 लाख 32 हजार 858, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 4 लाख 34 हजार 514, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 4 लाख 34 हजार 514, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 32 हजार 111, मुख्यमंत्री निःशुल्क घरेलू बिजली योजना में 3 लाख 80 हजार 742 लाभार्थियों को गारंटी कार्ड जारी किए गए हैं।वहीं, महंगाई राहत कैंप में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 1 लाख 14 हजार 606, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 1 लाख 68 हजार 854, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1 लाख 77 हजार 21, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 68 हजार 78 और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 19 हजार 336 लाभार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
