V24 न्यूज । सिरोही ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में प्रदेश भाजपा की स्वागत तैयारियां युद्ध स्तर पर ।
(हरीश दवे) ,
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, प्रदेश सगठन मंत्री चंद्रशेखर जी भाई साहब, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ प्रदेशमहामंत्री भजनलाल शर्मा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित विधायक जगसीराम कोली जिला प्रभारी मदनसिंह जी राठौड़ ने सिरोही-जालोर-पाली तीन जिलों की बैठक ली.. बैठक में सांसद विधायक पूर्व सांसद पूर्व विधायक सगठन के जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.!प्रदेह अध्यक्ष सीपी जोशी ने बैठक में बताया प्रधानमंत्री मोदी आबूरोड़ की जनता को एक वादा करके गये थे, वो अपने इस सकल्प को निभाने आ रहे हैं, यहाँ की जनता का जो प्यार स्नहे आश्रीवाद मिला था पर सविधान की पालना करते हुए यहाँ की जनता से संवाद नही कर पाए थे, अपने इस वचन को पूरा करने आ रहे हैं,प्रदेह सगठन मंत्री चन्द्रशेखर जी कहा हमे अपने नेता पर गर्व होता है, जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं, अपने कार्य की निष्ठा औऱ दृढ़ सकल्प से पूरा करते हैं. हमे भी उनका और उनके कार्य का अनुसरण करना चाहिए.!नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सभी जनप्रतिनिधि एव पदाधिकारी से आग्रह किया अधिक से अधिक जनसम्पर्क कर आमजन को सभा स्थल पर लाना और जिमेदारी से वापस अपने स्थान पर पहुँचे, घर घर सपंर्क करके, पीले चावल बाटकर जनता को इस सभा मे पहुचने का आग्रह करे.!

इस बैठक में सासंद देवजी भाई पटेल, पीपी चौधरी, प्रदेह उपाध्यक्ष विधायक नारायण सिंह देवल, प्रदेह उपाध्यक्ष प्रशन्न मेहता, विधायक जगसीराम कोली, समाराम गरासिया, ज्ञान चंद पारिख, जोगेश्वर गर्ग, पुष्पेन्द्र सिंह राणावत, जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, श्रवण सिंह राव, एव वरिष्ठ जननेता, पाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

