सिरोही ।
V24 न्यूज ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर मनमोहिनी भवन में भाजपा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष cp जोशी जी,युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवम संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, जी के आतिथ्य में सम्पन हुई।
प्रदेशसंगठन महामंत्री चंद्रशेखर जी शर्मा ने सभी मोर्चा एवम कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी ओर कहा कोई जिम्मेदारी छोटी या बड़ी नही होती, बस कार्य पूर्ण निष्ठा एवम इम्मानदारी से करना चाहिये,युवा मोर्च को हर बुथ पे बैठक करनी है,घरों में तिरंगा लगाना है,जनता को पीले चावल बांटकर जनता को मान से कार्यक्रम में बुलाना हैइस दौरान युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु जी ने कहा कि मोदी जी हमारे यह आ रहे है,ये बहुत खुशी की बात है,इसके लिए हमे सभी कार्य एवम तैयारी मजबूती से करनी पड़ेगी।

युवा मोर्च को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी व अपना कार्य जिम्मेंदारी से करना पड़ेगा ताकि मोदी जी का दौरा सफल एवम प्रदेश के लिए ऐतिहासिक हो।युवाओं को अपनी ताकत दिखाने का ये सुनहरा अवसर है हर युवा को बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय जी जान लगानी होगी।प्रदेशाध्यक्ष जोशी जी ने कहा सिरोही के हर बुथ,हर मंडल को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी व मोदी जी के लिए जनता को लाने की व्यवस्था करनी पड़ेगी।युवा मोर्च में पहले प्रदेशाध्यक्ष हेतु कार्य किया है,युवा हर कार्य कर सकता है युवावर्ग को अपनी पहचान बनाने का ये अनोखा अवसर हैयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा मोदी जी जो कहते है वो करते है,उन्होंने वादा किया था वो पुनः लौटके आएंगे वो अपना वादा निभाने इस क्षेत्र की जनता को सौगात एवम संबोधित करने आबूरोड़ पधार रहे है।

कार्यक्रम मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल जी ने किया ।कार्यक्रम को अंत मे मंडल अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल ने धन्यवाद कहा और कहा आबूरोड़ मंडल मोदी जी के इस दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है,यहां की जनता मोदी जी की 1 झलक को देखने के लिए आतुर है।इस दौरान युवा मोर्चा के सभी मण्डल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

