सिरोही(हरीश दवे) ,
एसबीआई आरसेटी सिरोही मे नि: शुल्क वुमेन टेलर (महिला सिलाई) , ब्युटी पार्लर मैनेजमेंट एवं कम्प्युटर टैली का 30 दिवसीय प्रशिक्षण का समापन समारोह आयोजित हुआ । आरसेटी निदेशक एम आर राठौड़ ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शीघ्र शुरू करने हेतु प्रेरित किया । सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभ कामनाये दी । कार्यक्रम मे जिला उद्योग केंद्र से प्रदीप खत्री , एनयूएलएम नगर परिषद सिरोही से हनुमान शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की और अपने विचार व्यक्त किये । उक्त प्रशिक्षण मे प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन प्रमाणन हुआ , जिसमे सभी प्रशिक्षणार्थी सफल हुये । उसके बाद अतिथियों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम मे एनयूएलएम नगर परिषद सिरोही से हरीश गोस्वामी , आरसेटी से अनुदेशक अजय कुमार रावत , हितेश खत्री , कार्यालय सहायक गोविन्द सिंदल , दिनेश कुमार प्रशिक्षक हेमन्त मारू , बिनेश तोमर , भानुमति समेत प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे ।

